सोनौली:गांधीनगर में जल निकासी के लिए नाली निर्माण शुरु,हर्ष,शिवम को बधाई

सोनौली:गांधीनगर में जल निकासी के लिए नाली निर्माण शुरु,हर्ष,शिवम को बधाई

सोनौली- गांधीनगर में जल निकासी के लिए नाली निर्माण शुरु,हर्ष,शिवम को दी बधाई
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 6 गांधीनगर के मुख्य मार्ग बुध चौक से लेकर करीब 500 मीटर जल निकासी के लिए नाली निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। नौतनवा से सोनौली जोड़ने वाली मुख्य मार्ग पर नाली निर्माण न होने के कारण
वार्ड नंबर 6 की जनता काफी परेशान थी। लोगों के घरों के सामने गंदे पानी का जल जमाव हो रहा था। इस नाली निर्माण के प्रारंभ होने से वार्ड वासियों में खुशी व्याप्त है।
बता दे कि आज बुधवार की सुबह शिवम त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि स्वयं गांधीनगर पहुंचकर मुख्य मार्ग के जलजमाव का निरीक्षण किया, और लोगों की समस्या को देखते हुए उन्होंने तत्काल जेसीबी मंगवा कर गंदे पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण का कार्य प्रारंभ करा दिया।
इस मौके पर उपस्थित वार्ड सभासद व प्रतिनिधि पप्पू खान ने शिवम त्रिपाठी के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह जनहित का कार्य है। इस नाली निर्माण से कई दर्जन घरों के लोगों को जल निकासी की समस्या से निदान मिलेगा साथ ही मुख्य मार्ग पर नंदे पानियों का जलजमाव भी नहीं होगा। मुख्य मार्ग पर जल निकासी हेतु नाली निर्माण पर वार्ड नंबर 6 के तफज्जुल अंसारी, प्रदीप नायक, बेचन प्रसाद, अमीर आलम, पप्पू खान, रामानंद रौनियार, पप्पू सिंह, मौलाना असगर, राम अशीष तिवारी, राजेश तिवारी, हरीश चंद्र पाठक, गुड्डू तिवारी, मकबूल खान ने शिवम त्रिपाठी को बधाई दी है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे