करंट की चपेट में आने से मां, बेटी की मौत,गांव में कोहराम

करंट की चपेट में आने से मां, बेटी की मौत,गांव में कोहराम

करंट की चपेट में आने से मां बेटी की मौत,गांव में कोहराम
आई एन न्यूज धानीबजार:
महराजगंज जनपद के धानी गांव में आज बुधवार की दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया। पंखा चलाते समय बोर्ड में स्विच आन करते समय करंट आने से मां-बेटी की मौत हो गई। इस हादसे के बाद गांव मे कोहराम मच गया है।
बता दे की धानी गांव की 35 वर्षीय निशा चौधरी आज दोपहर को स्नान करने के बाद फर्राटा पंखा चलाने के लिए स्विच आन करने पहुंची। इस दौरान वह करंट की चपेट में आकर तड़पने लगी। मा को छटपटाता देख उसकी 14 वर्षीया बेटी करिश्मा उसे बचाने के लिए पकड़कर खींचना चाही। इस दौरान पंखा उन पर गिर गया। दोनों करंट की चपेट में आ गईं। हादसे के समय घर में कोई नहीं था। कुछ देर बाद पड़ोस के किसी ने देखा तो शोर मचाया।
गांव के प्रधान ने एम्बुलेंस मंगाकर दोनों को सीएचसी भिजवाया जहा चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार में मां बेटे की मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है उनके घर में चीख-पुकार मचा हुआ है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे