नौतनवा–प्रिंस सिंह राठौर ने घायल भूखी प्यासी गाय को कराया इलाज, खिलाया दाना पानी

नौतनवा--प्रिंस सिंह राठौर ने घायल भूखी प्यासी गाय को कराया इलाज, खिलाया दाना पानी

नौतनवा–प्रिंस सिंह राठौर ने घायल भूखी प्यासी गाय को कराया इलाज, खिलाया दाना पानी
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा नगर पालिका के वार्ड नंबर 14 गौतम बुद्ध नगर में बुरी तरह से घायल एक गाय पूरी रात भूखे प्यासे सड़क पर पड़ी रही लेकिन उसकी सुध किसी ने नहीं ली।
आज बुधवार की सुबह नगर भ्रमण पर निकले नौतनवा नगर के समाजसेवी प्रिंस सिंह राठौर ने रास्ते में पढ़ी घायल गाय को देखकर रुक गए और आसपास के लोगों से पता किया तो बताया गया कि यह गाय गिरी पड़ी है।
श्री राठौर ने सर्व प्रथम घायल गाय के संबंध में चेयरमैन नौतनवा को अवगत कराया तो उनकी तरफ से कोई सकारात्मक जवाब न दिए जाने पर श्री राठौर अपने समर्थकों के साथ गाय
को भोजन पानी कराया और उसके बाद उसके इलाज की व्यवस्था की।
श्री राठौर ने इंडो नेपाल न्यूज़ को बताया कि चेयरमैन नौतनवा अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं। जहां एक तरफ नगर में लावारिस पशुओं वाहनो से लड़कर चोटिल हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ चेयरमैन साहब घटनाओं से बेखबर है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे