आजमगढ़-धर्मेंद्र यादव ने EVM बदलने का लगाया आरोप, प्रशासन से हुई नोकझोंक

आजमगढ़-धर्मेंद्र यादव ने EVM बदलने का लगाया आरोप, प्रशासन से हुई नोकझोंक

आजमगढ़-धर्मेंद्र यादव ने EVM बदलने का लगाया आरोप, प्रशासन से हुई नोकझोंक
आई एन न्यूज आजमगढ़ डेस्क:
उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट पर रविवार को मतगणना जारी है। इसे लेकर सुबह से ही यहां गहमागहमी बनी हुई है। इस बीच इस सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव की प्रशासनिक अधिकारियों से तकरार हो गई।
धर्मेंद्र यादव का आरोप है कि उन्हें काउंटिंग स्थल से अंदर जाने पर रोका गया। इस कारण वहां पर पुलिस अधिकारी और सपा नेता के बीच करीब पांच मिनट तक नोकझोंक होती रही है। इस दौरान धर्मेंद्र यादव ने प्रशासन पर ईवीएम बदलने का आरोप लगाया। हालांकि इसके बाद उन्हें स्ट्रॉन्ग रूप में जाने की इजाजत दे दी गई। दरअसल, धर्मेंद्र यादव स्ट्रांग रूम के अंदर जाना चाहते थे, जिस पर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। पुलिसकर्मियों का कहना था कि स्ट्रांग रूम में जाने के लिए डीएम की इजाजत लेनी होगी। इस पर धर्मेंद्र यादव भड़क गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्ट्रांग रूम में ईवीएम बदले जा रहे हैं। जिसके कारण मुझे वहां जाने से रोका गया।

उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे