धान की फसल बर्बाद हुई तो श्रीलंका जैसे हालात उत्पन्न होगें–कुंवर अखिलेश सिंह

धान की फसल बर्बाद हुई तो श्रीलंका जैसे हालात उत्पन्न होगें--कुंवर अखिलेश सिंह

धान की फसल बर्बाद हुई तो श्रीलंका जैसे हालात उत्पन्न होगें–कुंवर अखिलेश सिंह
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
आज सावन का दूसरा दिन है लेकिन नहीं बरसे बादल, खेतों में उड़ रही धूल।अगर धान की फसल बर्बाद हुई तो श्रीलंका जैसे हालात उत्पन्न होंगे।
किसानों की पीड़ा को देखते हुए महाराजगंज जिले के समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह इस समय सोशल मीडिया पर पूरी तरह से अपनी बात लिख रहे हैं।
सोशल मीडिया के माध्यम से उनका कहना है कि शुक्रवार आज सावन का दूसरा दिन है, लेकिन नहीं बरसे बादल, खेतों में उड़ रही है धूल और धान की फसल 25% प्रभावित हो गए है। धान की फसल बचाने हेतु भाजपा सरकार ने अब तक कोई प्रयास नहीं किया। जब कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधि मौज मस्ती में डूबे हुए है। उन्होंने यह भी लिखा है कि सरकार मत ले किसानों की परीक्षा तत्काल धान की फसल बचाने हेतु आधे कीमत में डीजल उपलब्ध कराकर किसानों को राहत दिलावे।
श्री सिंह ने यह भी लिखा है कि अगर धान की फसल बर्बाद हुई तो श्रीलंका जैसे हालात उत्पन्न होंगे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे