नौतनवा नगर पालिका कर्मचारियों का हड़ताल समाप्त, कार्य पर लौटे

नौतनवा नगर पालिका कर्मचारियों का हड़ताल समाप्त, कार्य पर लौटे

नौतनवा नगर पालिका कर्मचारियों का हड़ताल समाप्त, कार्य पर लौटेनौतनवा नगर पालिका कर्मचारियों का हड़ताल समाप्त, कार्य पर लौटे
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: नौतनवा नगर पालिका परिषद के 2 कर्मचारियों से अधिशासी अधिकारी नौतनवा द्वारा किए गए दुर्व्यवहार से दुखी कर्मचारी सड़क पर आ गए थे और करीब 24 घंटे से कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर थे। कर्मचारियों के हड़ताल के कारण आज शुक्रवार को नगर के लोगों को न पानी मिल सका और न नगर की सफाई हो सकी। जिसको देखते हुए प्रशासन गंभीर हुआ और आज नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर कर्मचारियों से बातचीत की।
बताया गया है कि उपजिलाधिकारी नौतनवा दिनेश मिश्रा, पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान, पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी इस्पेक्टर राजेश पांडे, अधिशासी अधिकारी को लेकर पालिका पहुंचे और घंटो आपसी बातचीत के बाद अधिशासी अधिकारी ने कर्मचारियों के समक्ष अपनी गलती स्वीकार किया और कहा कि कर्मचारी हमारा परिवार है। कर्मचारी द्वारा गलती हुआ था जिसे बर्दाश नहीं हुआ परंतु अब ऐसा नहीं होगा जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त किया। और आप से कार्य कर वापस लौट आए है। उक्त आशय की जानकारी कर्मचारी संघ के महाराजगंज जिला महामंत्री श्रवण कुमार ने दी है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे