शिवम त्रिपाठी ने लगाया चौपाल, विकास पर चर्चा, गिनाएगें सभासदों के कृत्य

शिवम त्रिपाठी ने लगाया चौपाल, विकास पर चर्चा, गिनाएगें सभासदों के कृत्य

शिवम त्रिपाठी ने लगाया चौपाल, विकास पर चर्चा, गिनाएगें सभासदों के कृत्य
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सोनौली के देवतुल्य जनता एवं कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर विकास कार्यों एवं कुछ सभासदों द्वारा किए गए कार्यों के सच को शिवम त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली जनता को बताएंगे।
आज शनिवार को सोनौली नगर पंचायत के कई वार्डो का भ्रमण करते हुए उन्होंने जनता की समस्याओं को सुना और उसके निदान के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता भी किया।
शिवम त्रिपाठी अप्रत्यक्ष रूप से आज से वार्डो मे चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुने और वार्ड में सफाई व्यवस्था सहित विधवा वृद्धा पेंशन राशन कार्ड, आवास में आ रही दिक्कतों को भी दूर करने की बात कही। शिवम त्रिपाठी ने अपने सम्मानित जनता का अभिवादन करते हुए विकास कार्यों पर चर्चा किया और कहा कि अधूरे कार्य पूरे किए जाएंगे। कुछ लोगों ने कुछ सभासदों द्वारा किए जा रहे चर्चा पर भी बात किया जिस पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि सभासदों की स्थिति बताने के लिए ही हम आपके बीच में लगातार रहेंगे हम विकास कार्यों और कुछ सभासदों जो साढे 4 वर्ष में किए गए उनकी कृतियों से भी आपको अवगत कराएंगे।
इस मौके पर मुख्य रूप से सभासद प्रदीप नायक, बेचन प्रसाद,प्रेम यादव,अमीर आलम,पप्पू सिंह, पिंकू सिंह, तफज्जुल अंसारी, रामाशीष तिवारी, रामानंद रौनियार,बिनोद जायसवाल,असरफी लाल, राजन मद्धेशिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे