नौतनवा इंटर कॉलेज की छात्राओं ने निकाला भव्य तिरंगा यात्रा

नौतनवा इंटर कॉलेज की छात्राओं ने निकाला भव्य तिरंगा यात्रा

नौतनवा इंटर कॉलेज की छात्राओं ने निकाला भव्य तिरंगा यात्रा
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए नौतनवा कस्बे के गांधी चौक से नौतनवा इंटर कॉलेज की छात्राओं ने विद्यालय से भारत माता की झांकियों सहित विशाल तिरंगा यात्रा के साथ नौतनवा के गांधी चौक पहुंचकर वंदे मातरम के नारे लगाए और नगर में यात्रा निकालकर बच्चियों ने राहगीरों, दुकानदारों को अपने देश के तिरंगा के प्रति जागरूक किया।
आज शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे नौतनवा बालिका इंटर कॉलेज की बड़ी संख्या में छात्राएं प्राचार्य सुलेखा तिवारी के निर्देशन में हाथ में तिरंगा लेकर बालिकाएं कस्बे के गांधी चौक पहुंची गांधी चौक पर छात्राओं ने वंदे मातरम के नारे लगाए इस तिरंगा यात्रा में कॉलेज की बच्चियां झांकियां भी बना रखी थी। झांकियों के साथ छात्राएं वंदे मातरम का नारा लगाते हुए तिरंगा लेकर प्रमुख मार्ग पर भ्रमण कर लोगों को तिरंगा के प्रति जागरूक करते हुए लोगो को आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने एवं हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया।
इस मौके पर नौतनवा बालिका इंटर कॉलेज की सभी अध्यापिकाए मौजूद रही।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे