सोनौली बार्डर: शिवम त्रिपाठी के नेतृत्व में निकला विशाल तिरंगा रैली

सोनौली बार्डर: शिवम त्रिपाठी के नेतृत्व में निकला विशाल तिरंगा रैली

सोनौली बार्डर: शिवम त्रिपाठी के नेतृत्व में निकला विशाल तिरंगा रैली

सोनौली बार्डर: शिवम त्रिपाठी के नेतृत्व में निकला विशाल तिरंगा रैली
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारत- नेपाल सीमा पर स्थित अंतर्राष्ट्रीय महत्व का कस्बा सोनौली में आज तिरंगा रैली की धूम रही।
नगर पंचायत सोनौली के अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी के नेतृत्व में नगर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों के साथ एक विशाल तिरंगा रैली नगर पंचायत कार्यालय से विभिन्न तरह के नारे बाजी करते हुए हर घर पर तिरंगा फहराने और आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए जागरूक किया। तिरंगा रैली सोनौली बार्डर से होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलकर टैम्पो स्टैण्ड तक जाकर पुनः नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर रैली का समापन हुआ।
तिरंगा रैली में एसएसबी के सब इंस्पेक्टर, चौकी प्रभारी सोनौली रामचरन सरोज के साथ मुख्य रुप से पप्पू सिंह ,बब्लू सिहं, बेचन प्रसाद ,अमीर आलम, गुड्डू तिवारी, रामानन्द रौनियार, राजन मद्धेशिया, प्रदीप नायक, अफरोज खान, आशुतोष त्रिपाठी, ओम प्रकाश गणेश यादव, आंधी गुप्ता, प्रेम यादव अंबिका यादव, अलीशेरखान, रेखा यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे