नौतनवा और सोनौली में मंत्री और विधायक के नेतृत्व में आज निकलेगा तिरंगा रैली

नौतनवा और सोनौली में मंत्री और विधायक के नेतृत्व में आज निकलेगा तिरंगा रैली

नौतनवा और सोनौली में मंत्री और विधायक के नेतृत्व में आज निकलेगा तिरंगा रैली

नौतनवा में बृजेश और सोनोली में संभालेंगे अखिलेश तिरंगा रैली की कमान।
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
आजादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने को लेकर आज शुक्रवार के तीसरे पहर भारतीय जनता पार्टी के महाराजगंज जिले के सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी नौतनवा और सोनौली नगर में भ्रमण कर लोगों में तिरंगा वितरण कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने के लिए जागरूक करेंगे।
जिसके लिए नौतनवा कस्बे के छपवा तिराहे पर मंत्री और विधायक का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।
मंत्री और विधायक करीब 500 मोटरसाइकिल वह विभिन्न वाहनों की काफिले के साथ छपवा तिराहे से तिरंगा जन जागरूकता रैली लेकर नौतनवा कस्बे के मुख्य मार्ग के अटल चौक, घंटाघर, भगत सिंह चौराहा, गांधी चौक, बुध चौक होते हुए सोनौली राम जानकी मंदिर परिसर तक जाएगा।
इस दौरान लोगों में तिरंगा झंडा बांटा जाएगा और उनके घरों पर झंडा भी लगाया जाएगा। नौतनवा तिरंगा यात्रा की कमान भाजपा नेता बृजेश मणि त्रिपाठी तथा ब्लाक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया संभाल रहे हैं। जबकि सोनौली में भाजपा नेता अखिलेश तिवारी संभालेंगे।
तिरंगा यात्रा रामजानकी मंदिर परिसर से पुनः चलकर अखिलेश तिवारी के आवास माधव रामनगर तक जाएगा। वहां तिरंगा यात्रा में शरीक लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई है।
उक्त आशय की जानकारी ब्लाक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया ने दी है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

नौतनवा और सोनौली में मंत्री और विधायक के नेतृत्व में आज निकलेगा तिरंगा रैली

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे