तिरंगा रैली में उमड़ा जनसैलाब, बुध चौक पर पहुंचकर बदल गया नजारा

तिरंगा रैली में उमड़ा जनसैलाब, बुध चौक पर पहुंचकर बदल गया नजारा

तिरंगा रैली में उमड़ा जनसैलाब, बुध चौक पर पहुंचकर बदल गया नजारा- देखें वीडियो
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
आजादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने के लिए आज नौतनवा के छ्पवा तिराहे से केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, ऋषि त्रिपाठी विधायक नौतनवा के नेतृत्व में विशाल तिरंगा रैली निकाला गया।
आज शुक्रवार की दोपहर को तिरंगा रैली नौतनवा के प्रमुख मार्ग से होते हुए सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र के बुध चौक पर पहुंचकर तिरंगा यात्रा जनसैलाब के रूप में परिवर्तित हो गया।
तिरंगा रैली में जहां बड़ी संख्या में बाइक पर सवार लोग वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे वहीं दूसरी तरफ विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी अलग-अलग बाइक पर बैठकर तिरंगा रैली के साथ भ्रमण करते देखे गये। तिरंगा रैली सोनौली के फरेंदी तिवारी (माधव रामनगर) के भाजपा नेता अखिलेश तिवारी के आवास पर पहुंच कर समापन हो गया।
इस मौके पर नौतनवा और सोनौली के प्रमुख नेताओं में ब्लाक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया, चेयरमैन वर्मा गुड्डू खान, चेयरमैन प्रत्याशी नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी, चेयरमैन प्रत्याशी सोनौली अखिलेश तिवारी, चेयरमैन प्रत्याशी जितेंद्र जयसवाल नौतनवा सहित क्षेत्र की बड़े संख्या में व्यापारी, नेता, गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तिरंगा रैली समापन के बाद विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने इंडो नेपाल न्यूज़ से क्या कहा आप भी देखें।
तिरंगा रैली में उमड़ा जनसैलाब, बुध चौक पर पहुंचकर बदल गया नजारामहाराजगंज- उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे