तिरंगा रैली ने तोड़े अबतक के सारे रिकॉर्ड,उमड़ा जनसैलाब,4 किमी तक लगी लंबी लाइन

तिरंगा रैली ने तोड़े अबतक के सारे रिकॉर्ड,उमड़ा जनसैलाब,4 किमी तक लगी लंबी लाइन

तिरंगा रैली ने तोड़े अबतक के सारे रिकॉर्ड,उमड़ा जनसैलाब,4 किमी तक लगी लंबी लाइन
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
आजादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने के लिए आज सोनौली नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी के आवास माधवराम नगर से शिवम त्रिपाठी के नेतृत्व में लगभग 3 किलोमीटर लंबी तिरंगा रैली निकाली गयी।
आज रविवार की दोपहर को तिरंगा रैली का नेतृत्व करते हुए शिवम त्रिपाठी वार्ड नंबर चार माधव रामनगर से चलकर बुध चौक से होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर वंदे मातरम की गूंज के साथ भारत- नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पहुंचे। सोनौली बॉर्डर से पुनः रैली एसएसबी रोड होते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के करीब 14 वाङौ को टच करते हुए लोगों को अमृत महोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए एक संदेश दिया। यह अब तक का सबसे बड़ा तिरंगा बाइक रैली था। इतना बड़ा तिरंगा रैली आज तक किसी भी दल के लोगों ने नहीं निकाला था। तिरंगा रैली ने सोनौली नगर का नजारा ही बदल दिया था। तिरंगा रैली में जहां बड़ी संख्या में बाइक पर सवार लोग वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे, वहीं दूसरी तरफ शिवम त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि स्वयं माइक संभाल कर लोगों का अभिवादन करते हुए अमृत महोत्सव को धूमधाम से मनाने की अनुरोध करते रहे। वही रैली में चल रहे अपने युवा साथियों को भी निर्देशित करते रहे कि एक लाइन में चलें सुरक्षित चले और किसी को किसी तरह की असुविधा न हो इसका भी अवश्य ध्यान रखें। रैली सोनौली नगर पंचायत के सभी वार्डों का भ्रमण करते हुए पुनःसोनौली नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर समापन हो गया।
तिरंगा रैली में जहां नगर पंचायत क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित दिखे और लोगों को यह भी कहते सुना गया कि ऐसी ऐतिहासिक और विशाल तिरंगा रैली आज तक के इतिहास में कभी नहीं निकला था।
इस मौके पर पप्पू सिंह, बेचन प्रसाद, आमिर आलम, आशुतोष त्रिपाठी, रामानंद रौनियार, प्रदीप नायक, सुरेंद्र विश्वकर्मा, अफरोज खान, बन्ने यादव, प्रेम यादव , अशफाक शेख, हरीशचंद्र जायसवाल, अलीशेर खान सहित क्षेत्र की बड़ी संख्या में व्यापारी, नेता, गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे