नौतनवा: विश्व हिन्दू परिषद का 58 वां स्थापना दिवस मनाया गया

नौतनवा: विश्व हिन्दू परिषद का 58 वां स्थापना दिवस मनाया गया

नौतनवा: विश्व हिन्दू परिषद का 58 वां स्थापना दिवस मनाया गया
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
विश्व हिंदू परिषद का 58 वाँ स्थापना दिवस आज नौतनवा कस्बे के एक अतिथि भवन में कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा करा धर्म रक्षा का संकल्प लिया।
आज शुक्रवार को भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस कार्यक्रम के बतौर मुख्य वक्ता गजेंद्र जी क्षेत्रीय संगठन अवध क्षेत्र रहे। जबकि प्रांत मंत्री नागेंद्र जी, अतिथि महंत शंभू नाथ, कार्यक्रम अध्यक्षता सुधाकर जयसवाल विहिप संरक्षक नौतनवा ने किया।
इस मौके पर प्रान्त मंत्री ने कार्यकर्ताओं को विश्व हिन्दू परिषद के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि धर्म की रक्षा के लिए हर कुर्बानी दी जाएगी। सामाजिक समरसता आवश्यक है, सभी भेद भाव मिटाकर गर्व से कहो हम हिंदू हैं।
इसी बीच संगठन को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए कार्यकर्ताओं को दायित्व भी बांटे गये। इसके पहले अतिथियों ने भगवान श्री कृष्ण, श्री राम जानकी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम का संचालन जिला संरक्षक चंद्र प्रकाश मिश्रा ने किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से विभाग मंत्री प्रांत संगठन मंत्री परमेश्वर जिला अध्यक्ष परमात्मा संगठन मंत्री अवध क्षेत्र प्रांत मंत्री नागेंद्र, अग्रहरी हरकेश पाठक, सूरज मद्धेशिया, अध्यक्ष रतन गुप्ता, सत्यम सोनी, महेश मौर्य, रॉकी यादव, जानकी ठाकुर दुर्गा वाहिनी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे