सोनौली बॉर्डर पर भारत से नेपाल जा रही उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार

सोनौली बॉर्डर पर भारत से नेपाल जा रही उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार

सोनौली बॉर्डर पर भारत से नेपाल जा रही उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारत से नेपाल जा रही एक विदेशी महिला को सोनौली बॉर्डर पर आव्रजन अधिकारियों ने पकड़कर सोनौली पुलिस के हवाले कर दिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीते देर शाम को एक विदेशी युवती नेपाल जा रही थी। जिसे भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर आव्रजन अधिकारियों ने रोककर उसका वीजा पासपोर्ट जांच किया तो उसके वीजा की अवधि समाप्त मिली। जिस पर आव्रजन अधिकारियों ने उसे अपने हिरासत में लेकर देर रात तक विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने उससे पूछताछ कर उसे सोनौली पुलिस के हवाले कर दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष सोनौली महेंद्र यादव ने बताया कि एक उबजेकिस्तान की महिला को आव्रजन अधिकारियों ने पकड़ कर दिया है। उक्त महिला के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसे चालान कर न्यायालय भेज दिया गया है।
श्री यादव ने यह भी बताया है कि विदेशी महिला को भारत में वीजा की समाप्ति के बाद भी नेपाल भेजने के प्रयास मे एक करन नामक व्यक्ति जो दिल्ली का निवासी है। महिला का सहयोग कर रहा था, उसके विरुद्ध भी मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे