सभ्य समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव–रमापति राम त्रिपाठी

सभ्य समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव--रमापति राम त्रिपाठी

सभ्य समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव–रमापति राम त्रिपाठी

आई एन न्यूज महाराजगंज डेस्क:
प्रबुद्ध जन समाज के प्रेरक और दिशानिर्देशक होने के साथ ही समाज के प्रहरी भी हैं। जिस समाज में प्रबुद्ध जन की जितनी अधिक सक्रियता और सहभागिता होती है वह समाज उतना ही उन्नत और सुखी होता है। सभ्य समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। राष्ट्र को जब भी उचित दिशा की जरूरत पड़ती है तब प्रबुद्ध वर्ग ही उचित मार्गदर्शन करता है। किसी भी राष्ट्र में सशक्त सरकार प्रबुद्धजनों की सहायता से ही चलाई जा सकती है।
उक्त बातें आज शुक्रवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने महाराजगंज जनपद के स्वर्गीय प्रदीप चौधरी स्मृति सभागार में भारतीय जनता पार्टी के मोदी @20 प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश के प्रबुद्धजनों की राष्ट्रीय मान बिंदुओं पर सक्रिय सहभागिता से हम विश्व के समृद्ध व शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में खड़े हो सकेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में देश लगातार आगे की ओर बढ़ रहा है। सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं ने देश का कायाकल्प कर दिया। वहीं सीमाओं की रक्षा व विश्वस्तरीय मुद्दों पर सक्रियता से देश का गौरव व स्वाभिमान बढ़ा है।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने कुर्सी की राजनीति कभी नहीं की। राष्ट्र हित और पार्टी के सिद्धांतों से भी समझौता नहीं किया भले ही उसके एक सदस्य लोकसभा में पहुंचे। जनहित और राष्ट्रीयता के भाव ने उसे आज दुनिया की सब से बड़ी पार्टी बनाया।इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा गरीबों के बारे में सोचा है। लोगों की पहली आधारभूत आवश्यकता होती है रोटी और मकान ,भाजपा सरकार ने गरीबों को निशुल्क अनाज एवं आवास देकर उनकी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने का काम किया है। योगी जी की सरकार में सभी सम्मान से जी रहे हैं और प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था के चलते सुरक्षित भी महसूस कर रहे हैं।पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व के सपा शासनकाल में दिनदहाड़े लूट, डकैती, हत्या आम बात थी। कांग्रेस सहित सपा ने हमेशा आतंक और अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार आने के बाद से पिछले 8 वर्षों में देश के किसी हिस्से में आतंकवादी घटनाएं नहीं हुई साथ ही नक्सलियों के सिडिकेट को भी तोड़ दिया गया है। उत्तर प्रदेश में अपराधी अपने जान की दुहाई मांग रहे हैं। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए देश में मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार ने रिकार्ड टीकाकरण करवाया है। उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनाने की ओर तेजी से अग्रसर है।सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग को सम्मान मिल रहा है, सभी के विकास के लिए योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के द्वारा गरीबों के उत्थान एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। जिसका लाभ गरीबों को पात्रता के आधार पर मिल रहा है।उन्होंने आगे कहा कि प्रबुद्ध समाज कभी भीड़ नहीं बनता। जिस दिन प्रबुद्ध लोग भीड़ बनेंगे उस दिन समाज को दिशा देने वाला नहीं मिलेगा। हा यह जरूर है जब प्रबुद्ध जन एकत्र होते हैं तो कुछ बड़ा होता है। भले उसकी शुरुवात कुछ मुट्ठीभर लोगों से हो।विधायक ने कहा कि कहा कि आजादी के बाद मोदी और योगी की सरकार ने जो कर दिखाया वह आज तक किसी ने नहीं किया। काशी और अयोध्या को विकास से जोड़कर पूरी दुनिया में मैसेज देने का काम किया है कि अब तक के सरकारों ने जो नहीं किया वह हमने कर दिखाया। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि मनमोहन सरकार में कोयला दूरसंचार सहित कई घोटाले हुए लेकिन यूपीए सरकार ने अपने मंत्रियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। कहा कि आजादी के बाद प्रदेश और देश में जातिवाद के आधार पर राजनीतिक दलों ने केवल वोट बैंक बनाने का काम किया हैं। वहीं भाजपा सरकार जैसे ही देश और प्रदेश में आयी हर समाज को एक साथ लेकर चली। उसने जातिवाद का नारा तोड़ते हुए अनेकों ऐसे काम किये जो आज भी एक मिसाल है। जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने अतिथियों सहित प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग के रहे प्रबुद्ध लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं और नीतियों की रचना देश में हाशिये पर पड़े व्यक्ति को ध्यान में रख कर की जाती है । सरकार के सबका साथ, सबका विकास सिद्धांत के पीछ बस यही एक ही मकसद रहा है कि विकास के पलड़े में सबसे हाशिये पर पड़े व्यक्ति और तबके तक सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों से मिलने वाला लाभ सुनिश्चित हो सके।
इस अवसर पर बीज निगम के अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, नीति शोध विभाग के जिला संयोजक राजीव द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए।इसके पूर्व जनपद की सीमा कतरारी में जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास की अध्यक्षता में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम देवरिया सांसद डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी का स्वागत किया गया,परतावल चौराहे पर पनियरा विधायक तथा भिटौली बाजार में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम् सांसद देवरिया का सभागार में प्रमुख सदर राम प्रीत गुप्ता, प्रमुख पनियरा वेद प्रकाश शुक्ला, प्रमुख परतावल आनंद शंकर वर्मा, प्रमुख मिठौरा राम हरख गुप्ता सहित जिला पदाधिकारियों एवम् कार्यकर्ताओं ने बुके देकर माला पहनाकर स्वागत किया।
सम्मेलन की अध्यक्षता डॉक्टर शैलेंद्र उपाध्याय ने किया जबकि संचालन जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, मधुर सिंह, संजय पांडेय, दुर्गा अग्रहरी, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, संजय वर्मा, राजेश यादव, जिला मंत्री गौतम तिवारी,आशुतोष शुक्ला, बैजनाथ पटेल, के अलावा नगर अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा, दिलीप शर्मा, बाबुनंदन शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष भीम प्रसाद के अलावा तमाम जिला पंचायत सदस्य,ग्राम प्रधान, शिक्षक, एवम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महराजगंज– उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे