बेलहिया का नागरिक नेपाली मुद्रा व कफ-सिरप के साथ गिरफ्तार

बेलहिया का नागरिक नेपाली मुद्रा व कफ-सिरप के साथ गिरफ्तार

बेलहिया का नागरिक नेपाली मुद्रा व कफ-सिरप के साथ गिरफ्तार
आई एन न्यूज पुरंदरपुर डेस्क:
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मोहनापुर ओवरब्रिज के पास से पुलिस ने नेपाली करेंसी व नशीला कफ-सिरप के साथ एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी विजय कुमार गुप्ता नेपाल के बेलहिया वार्ड नंबर एक का रहने वाला है।
एसओ सतेंद्र कुमार राय ने बताया कि गश्त के दौरान एक संदिग्ध
व्यक्ति को मोहनापुर ओवरब्रिज के निकट देखा और पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तब वह भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक सफेद झोले में 47 अदद नशीला कफ-सिरप मिला, जबकि पैंट के दाहिने जेब से 1000 के 15, पांच सौ के 14, सौ के तीन नेपाली करेंसी मिलाकर कुल 22300 रुपये बरामद हुए। एक एंड्रायड मोबाइल, एक नेपाली पासपोर्ट, सफेद धातु का कड़ा व एक अंगूठी भी मिली। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को चालान कर न्यालय भेज दिया।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे