नगर निकाय चुनाव पर भाजपा का विचार मंथन,बूथ स्तर पर जुटे कार्यकर्ता–जितेंद्र पाल सिंह

नगर निकाय चुनाव पर भाजपा का विचार मंथन,बूथ स्तर पर जुटे कार्यकर्ता--जितेंद्र पाल सिंह

नगर निकाय चुनाव पर भाजपा का विचार मंथन,बूथ स्तर पर जुटे कार्यकर्ता–जितेंद्र पाल सिंह

नगर निकाय चुनाव पर भाजपा का विचार मंथन,बूथ स्तर पर जुटे कार्यकर्ता--जितेंद्र पाल सिंहभारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का विशेष रुप से ध्यान रखती है, मैं भी पार्टी का एक पदाधिकारी था और मुझे पार्टी ने विधायक बना दिया– ऋषि त्रिपाठी

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल नौतनवा का बैठक आज गुरुवार को एक मैरिज हाल में संपन्न हुआ, जिसमें आगामी नगर निकाय चुनाव व आगामी कार्य योजना के निमित्त तैयारी पर चर्चा  की गई।नगर निकाय चुनाव में विपक्ष को बिल्कुल साफ करने का लक्ष्य भाजपा साध चुकी है। इसके साथ ही क्षेत्रफल में बड़ी नगर पालिका परिषदों को भी हर हाल में जीतते हुए एक-एक पालिका और नगर पंचायत पर ताकत झोंकने के लिए कहा गया।
बैठक के मुख्य अतिथि जिलाउपाध्यक्ष जितेंद्र पाल सिंह व विशिष्ट अतिथि स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गिरिजेश अग्रवाल विधायक ऋषि त्रिपाठी,ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया एवं मंडल प्रभारी दुर्गा प्रसाद गुप्त रहे।
बैठक में नगर के सभी पदाधिकारी तथा मंडल में निवास करने वाले जिला क्षेत्र एवं प्रदेश के पदाधिकारी गण, सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण, सभी सेक्टरों के संयोजक एवं प्रभारी गण, सभी बूथों के अध्यक्ष व बूथ समिति के सदस्य गण तथा नगर मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र पाल सिंह, विशिष्ट अतिथि स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गिरिजेश अग्रवाल, विधायक ऋषि त्रिपाठी ने नगर पंचायत चुनाव की रणनीति समझाई और सेवा पखवाड़ा के सहारे प्रत्येक बूथ और वार्ड तक पहुंचने का मंत्र दिया तथा पदाधिकारियों से बताया कि निकाय चुनाव में सभी सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ काम करें। इसके लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण के साथ परिसीमन पर भी नजर रखें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता किशोर मद्धेशिया एवं संचालन बृजेंद्र श्रीवास्तव ने किया।
बैठक में उपस्थित पूर्व चेयरमैन सीताराम लोहिया, बृजेश मणि त्रिपाठी,बबलू सिंह, जितेन्द्र जासवाल,राधेश्याम सिंह, सुनील श्रीवास्तव, राहुल गौंड, सुधाकर जासवाल, गोपाल सोनकर, विक्की सिंह, उमेश जासवाल, मनोज राना, समर अंग्रहरी, राहुल दूबे, रोहित, रतन गुप्ता, गौरीशंकर जायसवाल, मनजीत कौर, सुनील गौड़, सरवन गौड़, दुर्गेश गौतम, पूरन शर्मा, विशाल आदि प्रमुख लोग मौजूद रहें।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे