श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नौतनवां तहसील ईकाई का गठन,लिया सपथ

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नौतनवां तहसील ईकाई का गठन,लिया सपथ

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नौतनवां तहसील ईकाई का गठन,लिया सपथ
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश का आज सोमवार को नौतनवां तहसील ईकाई का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष राजेश जायसवाल की देख देख में हुए गठन में अध्यक्ष हेमंत यादव, उपाध्यक्ष सुदेश त्रिपाठी,अमित सिंह, महामंत्री संजय कुमार,सचिव सतीश चंद्र यादव, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष देवांशु जायसवाल तथा किर्यकारिणी सदस्य पद के लिए मधुर श्याम दूबे,अजय जायसवाल, मनोज पाण्डेय, राजकुमार गुप्ता, सतीश त्रिपाठी चुने गए।
सभी पदाधिकारियों को वरिष्ठ पत्रकार यशोदा श्रीवास्तव ने निष्पक्ष व इमानदार पत्रकारिता की शपथ दिलाई।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण होता है। दर्पण कभी झूठ नहीं बोलता, उसमें आप जिस शक्ल सूरत में है वही दिखता है। पत्रकारिता भी ऐसी ही होनी चाहिए। जो आप जैसा देखें उसे शब्दों में वैसे ही परोस दें। यही असली पत्रकारिता है।
जिला अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा हमारा संगठन पत्रकारों के समस्या के समाधान के लिए सदैव और अंत तक तत्पर रहेगा।
इंडो नेपाल न्यूज पोर्टल के प्रधान संपादक गुड्डू जायसवाल ने कहा कि नौतनवां तहसील नेपाल सीमा का क्षेत्र हैं जहां अपराध व अन्य जरायम की संभावना अनंत है। अपराध की खबर लिखने वाले पत्रकारों के लिए यह क्षेत्र चुनौती पूर्ण है। पत्रकारों को सबसे अधिक चुनौती यहीं है। हम सबका दायित्व है कि मिलजुलकर संगठन को मजबूत बनाएं ताकि पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ हम मजबूती से लड़ सकें।
पत्रकार सतीश त्रिपाठी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों से कहा यह हमारे संगठन की मजबूती का साक्षी है। नवगठित पदाधिकारियों के शपथग्रहण समारोह में तहसील क्षेत्र के बहुत सारे पत्रकार उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर नौतनवा तहसील क्षेत्र के बड़ी संख्या में विभिन्न समाचार पत्रों एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकार मौजूद रहे।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नौतनवां तहसील ईकाई का गठन,लिया सपथशोक सभा: कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले पत्रकारों ने महाराजगंज जिले के हिंदुस्तान अखबार के ब्यूरो चीफ नवीन सिंह बिसेन की भाभी के स्वर्गवास पर 2 मिनट का मौन धारण कर शोक प्रकट किया।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे