नौतनवा: भाजपा नेताओं ने सरदार भगत सिंह के प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर नमन किया

नौतनवा: भाजपा नेताओं ने सरदार भगत सिंह के प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर नमन किया

नौतनवा: भाजपा नेताओं ने सरदार भगत सिंह के प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर नमन किया
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र जायसवाल ने नौतनवा के भगत सिंह चौराहे पर सरदार भगत सिंह की जयंती पर आज उनके प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर उन्हें याद किया।
आज बुधवार की सुबह नौतनवा भगत सिंह चौक पर सरदार भगत सिंह के मूर्ति को पूरी तरह से साफ करके उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पुष्प वर्षा किया।
इस अवसर पर श्री जासवाल ने कहा कि भगत सिंह भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रांतिकारी थे आज से 115 वर्ष पूर्व 28 सितंबर 1907 को सरदार भगत सिंह का जन्म हुआ था। चंद्र शेखर आजाद व पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उन्होंने भारत की जनता के लिए अभूतपूर्व साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुकाबला किया। पहले लाहौर में बर्नी सांडर्स की हत्या और उसके बाद दिल्ली की केंद्रीय संसद सेंट्रल असेंबली में बम विस्फोट करके ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध खुले विद्रोह को बुलंदी प्रदान की, और असेंबली में बम फेंक कर भी भागने से मना कर दिया । जिसके फलस्वरूप अंग्रेज सरकार ने इन्हें 23 मार्च 1931 को उनके दो अन्य साथियों राजगुरु, सुखदेव के साथ फांसी पर लटका दिया । आज उनकी जयंती के अवसर पर उन्हें नमन कर याद किया गया।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सीता राम लोहिया ,सुधाकर जायसवाल, नगर मंत्री सुनील गुप्ता ,राजन वर्मा ,किशन मद्धेशिया ,विशाल मद्धेशिया ,रवि मोदनवाल, गणेश मिश्रा, राहुल दुबे ,गौरी शंकर जायसवाल ,किशोर गुप्ता, अजय जयसवाल ,करण गुप्ता ,अमन कसौधन सहित तमाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे