महाराजगंज महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर किया गया आगाज

महाराजगंज महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर किया गया आगाज

महाराजगंज महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर किया गया आगाज
आई एन न्यूज महाराजगंज डेस्क:

महाराजगंज महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर किया गया आगाजमहाराजगंज महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर किया गया आगाज आज तीन दिवसीय महराजगंज महोत्सव का जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज खेल के मैदान में आगाज हुआ।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चे अपनी प्रस्तुति से कला व संस्कृति की छटा बिखेर हुए है। तो वही स्टालों पर बिक रहे उत्पाद आयोजन की रौनक को बढ़ा रहे है।
आज शनिवार को पहले दिन के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कवि डॉ. कुमार विश्वास होंगे। श्रोता उनकी प्रसिद्ध कविता कोई दीवना कहता है, कोई पागल समझता है… को सुन सकेंगे।
महाराजगंज महोत्सव का आगाज आज केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी एवं विधायकों की उपस्थिति में
उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर पंकज चौधरी सहित गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने अपने संबोधन से लोगों को काफी प्रभावित किया। पूर्वांचल की माटी भोजपुरी में उन्होंने पूरा संबोधन कर लोगों के दिलों को छू लिया।
बतता दे कि जिले में तीन वर्ष बाद महराजगंज महोत्सव की महफिल सजी है।
इस दौरान मलवरी कान्वेंट स्कूल के बच्चों की ओर से गणेश वंदना की । आरपीआईसी कॉलेज के बच्चों की ओर से सरस्वती वंदना प्रस्तुत की जाएगी।
दीप प्रज्ज्वलित कर सांसद रवि किशन शुक्ला ,केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी , फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, ने महाराजगंज महोत्सव का उद्घाटन किया।इस अवसर पर पत्रिका अरुणोदय का लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया।
इसके पूर्व अतिथियों ने महोत्सव में लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया।उद्घाटन समारोह को संसद रवि किशन शुक्ला, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह,जय मंगल कन्नौजिया, ऋषि त्रिपाठी, वीरेंद्र चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, एवम् जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार ने संबोधित किया।
अतिथियों का स्वागत किया गया।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे