गांधी जी सहिष्णुता, त्याग, संयम और सादगी की मिसाल थे ——गुड्डू खान

गांधी जी सहिष्णुता, त्याग, संयम और सादगी की मिसाल थे ------गुड्डू खान

गांधी जी सहिष्णुता, त्याग, संयम और सादगी की मिसाल थे ——गुड्डू खान
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
“गांधी जी सहिष्णुता,त्याग,संयम और सादगी की शानदार मिसाल थे उनमें अद्भुत नेतृत्व क्षमता थी,उनके सविनय अवज्ञा आंदोलन,असहयोग आंदोलन, दलित आंदोलन, भारत छोड़ो जैसे आंदोलन,विदेशी वस्त्रों का बहिष्कार, चंपारण सत्याग्रह,दांडी सत्याग्रह, नमक कानून ने आजादी का मार्ग प्रसस्त किया।
उक्त बातें आज रविवार की सुबह नौतनवा कस्बे के गांधी चौक पर
देश को अंग्रेजों के दासता से आजाद कराने में अहम भूमिका निभाने वाले देश के महान बीर सपूत मोहन दास करमचन्द गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन कर महान विभूतियों को याद करते हुए नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने कही।
श्री खान ने आज नगर पालिका कार्यालय में भी आज राष्ट्रध्वज फहराकर व दोनों विभूतियों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।
तदुपरांत नगर में मोटरसाइकिल रैली निकालकर गाँधी चौक पर लगी गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर आमजन को शान्ति का सन्देश दिया।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सरोज, अवर अभियंता जयराम पासवान, सभासद शाहनवाज खान,किसमती देवी, राधेश्याम मौर्य,गुड्डू अन्सारी, सुनील जाय0,संजय मौर्य,अशोक रैनियार ,के अलावा रमाशंकर सिंह,संतोष श्रीवा0, राजेश व्वायड, धीरेन्द्र सागर, रविकांत वर्मा, विंध्याचल सिंह,अफरोज अहमद, राजकुमार गौड़, प्रमोद पाठक,जलीबुन निशा,संजय सिंह, अमित कुमार, प्रमोद कुमार,राजकुमार सिंह,गोविन्द प्रसाद, ग्यासुदीन,श्रवण कुमार, जितेन्द्र, ताहिर अली,अंशुमान गौड़, मनोज, इमरान,आदि लोग उपस्थित रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे