सोनौली: महर्षि वाल्मीकि जयंती- सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित

सोनौली: महर्षि वाल्मीकि जयंती- सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित

सोनौली: महर्षि वाल्मीकि जयंती- सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानितसोनौली: महर्षि वाल्मीकि जयंती- सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आज नगर पंचायत कार्यालय सोनौली में सफाई कर्मियों सहित उनसे जुड़े सभी लोगों को शिवम त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि तथा अधिशासी अधिकारी राजनाथ यादव द्वारा अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया ।
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सोनौली राजनाथ यादव ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि जयंती कि आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं, साथ ही उन्होंने महर्षि बाल्मीकि के आश्रम की चर्चा करते हुए भगवान राम जो महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में ठहरे हुए थे उनकी साफ-सफाई देखकर काफी प्रशंसा किए थे।
श्री यादव ने यह भी कहां कि आज पूरे भारत में महर्षि वाल्मीकि की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं। महर्षि वाल्मीकि के द्वारा ही हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण महाकाव्य रामायण की रचना की गई थी। वाल्मीकि द्वारा संस्कृत भाषा में लिखी गई रामायण को सबसे प्राचीन माना जाता है।
इसी क्रम में आज रविवार की दोपहर को सफाई कार्य से जुड़े नगर पंचायत सोनौली के विजय तिवारी सफाई इंस्पेक्टर, महिला, पुरुष सहित 100 कर्मचारियों को अंग वस्त्र देकर उन्हें प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया। और कहां कि इन कर्मचारियों के बदौलत ही आज महाराजगंज जिले में नगर पंचायत सोनौली स्वच्छता रैंकिंग में पहले नंबर पर आया है जिसके लिए सभी कर्मचारियों को बधाई।
इस मौके पर गणमान्य नागरिकों में मुख्य रूप से सभासद बेचन प्रसाद, आशिक अली, शेर अली, अफरोज खान, सुरेंद्र विश्वकर्मा, अहमद, ध्रुव नारायण जायसवाल, बबलू गुप्ता, चक्र बहादुर गिरी गणेश गणेश यादव, गुड्डू तिवारी, अशफाक शेख, प्रदीप नायक, प्रेम यादव, आशुतोष त्रिपाठी, बाबूलाल भारती सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे