भोजपुरी सिने स्टार खेसारी लाल पर महराजगंज में मुकदमा

भोजपुरी सिने स्टार खेसारी लाल पर महराजगंज में मुकदमा

भोजपुरी सिने स्टार खेसारी लाल पर महराजगंज में मुकदमा

शूटिंग के दौरान पिपराईच के भगवान मोटेश्वरनाथ मंदिर के गेट पर मारा था लात।
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: भोजपुरी सिने स्टार खेसारी लाल यादव विवादों में एक बार फिर फंस गये हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो चल रहा है जिसमें फिल्म की शूटिंग की दौरान वह पिपराईच स्थित भगवान मोटेश्वरनाथ मंदिर के गेट पर जूता पहन कर लात मार रहे हैं। इस सीन से क्षेत्र के लोगों में व्यापक गुस्सा व्याप्त है। इस बीच जैसे ही वीडियो अधिवक्ता विनय पाण्डेय तक पहुँची। उन्होंने तत्काल कोतवाली पहुचकर शिकायत दर्ज करवाते हुए खेसारी लाल समेत इस कृत्य के सभी संरक्षकों और सहयोगियों पर मुकदमे की मांग की है। विनय कुमार पाण्डेय ने सोशल मीडिया का हवाला देते हुए अपने शिकायत पत्र में लिखा है, ‘‘सोशल मीडिया फेसबुक पर मैंने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव जी का एक वीडियो देखा है जिसमें वह हमारी आस्था के केंद्र भगवान मोटेश्वरनाथ मंदिर के गेट को जूते पहने हुये पैर से धक्का मार कर खोल रहे हें। इस सीन की शूटिंग किसी और गेट पर भी की जा सकती थी लेकिन इसके लिए हमारे आराध्य का अपमान किया गया जो धार्मिक भावना को आहत करने वाला कृत्य है। अत: आपसे निवेदन है कि सिने स्टार समेत उन सभी लोगों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाए जिनके सहयोग और संरक्षण से यह कृत्य संभव हुआ।’’ घटना के प्रति लोग सोशल मीडिया पर आक्रोश जाहिर कर रहे हैं।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे