सोनौली: एसडीएम नौतनवा के साथ शिवम त्रिपाठी ने की छठ घाटों का अवलोकन

सोनौली: एसडीएम नौतनवा के साथ शिवम त्रिपाठी ने की छठ घाटों का अवलोकन

सोनौली: एसडीएम नौतनवा के साथ शिवम त्रिपाठी ने की छठ घाटों का अवलोकनसोनौली: एसडीएम नौतनवा के साथ शिवम त्रिपाठी ने की छठ घाटों का अवलोकन
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारियों को लेकर आज उपजिलाधिकारी नौतनवा के साथ शिवम त्रिपाठी चेयरमैन सोनौली प्रतिनिधि ने सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र के सभी छठ घाटों का भ्रमण कर पूरे व्यवस्था की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आज शनिवार की दोपहर को उप जिलाधिकारी नौतनवा दिनेश मिश्रा प्रभारी कोतवाल सोनौली महेंद्र यादव के साथ शिवम त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली ने नगर पंचायत के 5 स्थानो पर छठ घाट बनाए गए हैं। जिसमें मुख्य रुप से त्रिलोकपुर और श्यामकाट घाट पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ साथ नगर पंचायत कर्मचारी कर दी मौजूद रहेंगे। साथ ही सभी छठ मैया के घाट पर प्रसाद वितरण से लेकर पूजा-अर्चना तक की व्यवस्था की गई है।
एसडीएम नौतनवा ने सभी घाटों का अवलोकन किया है साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए हैं।
इस मौके पर शिवम त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि ने कहां की सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र के सभी बर्ती माता बहनों के छठ घाट पर आने जाने से लेकर उनके बैठने तथा उनके आवश्यक कार्यों के लिए विशेष व्यवस्था किया गया है । कहीं भी किसी भी घाट पर किसी भी वर्ती माता एवं बहनों को किसी तरह की कोई असुविधा ना होने पाए इसके लिए नगर पंचायत की तरफ से सभी घाट पर कैंप लगाए गए हैं। जिसमें कर्मचारी के साथ-साथ वह स्वयं सभी घाटों का भ्रमण कर अवलोकन करते रहेंगे। घाट पर भ्रमण कर सभी माता एवं वाहनों से भी मिलेंगे। छठ माता की पूजा अर्चना भी करेंगे। इन सभी स्थानों पर चेयरमैन सोनौली कामना त्रिपाठी भी मौजूद रहेंगी।
छठ घाटों के भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से सभासद बेचन प्रसाद, प्रदीप नायक, प्रेम यादव, राधेश्याम, अमीर आलम, सुरेंद्र विश्वकर्मा, विनय यादव, अफरोज खान, विनोद सहित तमाम सभासद व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे