नौतनवा-सोनौली के छ्ठ घाटों पर नेताओं की हलचल तेज, राजनैतिक दलों के होडिगं से पटा नगर

नौतनवा-सोनौली के छ्ठ घाटों पर नेताओं की हलचल तेज, राजनैतिक दलों के होडिगं से पटा नगर

नौतनवा-सोनौली के छ्ठ घाटों पर नेताओं की हलचल तेज, राजनैतिक दलों के होडिगं से पटा नगरनौतनवा-सोनौली के छ्ठ घाटों पर नेताओं की हलचल तेज, राजनैतिक दलों के होडिगं से पटा नगर

आई एन न्यूज़ नौतनवा डैस्क:
भाजपा, सपा, बसपा सभी दलो के नेता आज शहर के सभी छठ घाटो पर सुबह से चहल कदमी करते नजर आए।
आज रविवार की सुबह से ही सभी दलों के नेताओं ने छठ घाटों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही साथ अपने-अपने दलों का होर्डिंग व प्रसाद वितरण के लिए स्टाल लगाकर लगा रखा है।
छठ व्रती महिलाएं आज डूबते सूर्य को अर्घ देकर पूजा-अर्चना करेंगी। जिसको लेकर महिलाए की भारी भीड़ रविवार की सुबह से ही बाजारों में देखने को मिली।
नदी व पोखरे के छठ घाटों पर महिलाओ की भारी भीड़ को देखते हुए शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। इसके साथ ही सादे में भी महिला पुलिस व जवान तैनात किए गए हैं।
सपा के पूर्व विधायक कुंवर कौशल सिंह आज सभी छठ घाटों का भ्रमण किए। इसी क्रम मे नौतनवा के वरिष्ठ
भाजपा नेता बृजेश मणि त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष नौतनवा गुड्डू खान, युवा नेता सुधाकर जायसवाल, भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल, सपा नेता नेहाल इराकी, बसपा नेता प्रिंस सिंह राठौर, आदि दर्जनों नेताओं ने अपनी पूरी ताकत छठ घाट पर झोक दिए है। सभी दलों के नेता सभी छठ घाट को र्होडिंग बैनर से नेताओ ने पार दिया है। शक्ति का प्रदर्शन कर रहे है।

सोनौली नगर पंचायत——
इसी तरह सोनौली नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी ने सभी छठ घाटों को पूरी तरह से सजाया गया है। चंचाई माता छठ घाट पर व्रती महिलाओं के स्वागत के लिए
भब्य द्वार बनाए गए है। द्वार को पूरी तरह से फूलों से सजाया गया।
शिवम त्रिपाठी सोनौली के सभी छठ घाट का अवलोकन कर पूरी तैयारी की जानकारी ली।
इसी तरह सपा और भाजपा  और निर्दल दलो के नेताओं ने छठ घाटों का भ्रमण किया ।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे