नौतनवा- सोनौली के सभी छ्ठ घाटो पर पहुंचे विधायक नौतनवा, लिए आशीर्वाद

नौतनवा- सोनौली के सभी छ्ठ घाटो पर पहुंचे विधायक नौतनवा, लिए आशीर्वाद

नौतनवा- सोनौली के सभी छ्ठ घाटो पर पहुंचे विधायक नौतनवा, लिए आशीर्वाद
आईएन न्यूज नौतनवा/ सोनौली डेस्क
सीमावर्ती क्षेत्र मे लोक आस्था का महापर्व छठ कौन बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।
इस क्रम मे नौतनवा के 8 स्थानों पर बड़े ही धूमधाम से पर्व मनाया जा रहा है। वही सोनौली क्षेत्र के 4 स्थानों पर व्रती महिलाओं के लिए छठ घाट बनाए गए हैं। इन सभी छठ घाटों पर आज विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी स्वयं पहुंचकर सभी छठ माता भक्तों से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसी क्रम में नगर पंचायत सोनौली के रोहिनी नदी के श्याम काट घाट पर महिलाओ ने छठ मइया का पूजन-अर्चन किया। बेदी की पूजा करने के बाद डूबते सूरज को अर्घ्य दिया।
इस दौरान नगर पंचायत की अध्यक्ष कामना त्रिपाठी और उनके पुत्र शिवम त्रिपाठी ने छठ घाट पर आये सभी व्रती महिलाओं को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इसी क्रम में नौतनवा के राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज और भुडी मोहल्ले के छठ घाट पर भी विधायक ऋषि त्रिपाठी पहुंचकर बर्ती महिलाओं से मिले।
इस अवसर और विधायक नौतनवा ने कहा कि महिलाएं अपने बच्चों और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए हर साल छठ का व्रत रखती हैं। उनका मानना है कि इससे सूर्य देवता का आशीर्वाद मिलता है। छठ आस्था का महापर्व है। हम इस पर्व को मनाते वक्त इसमें रच-बस जाते हैं।
इस दौरान नौतनवा के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजेश मणि त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया,चेयरमैन नौतनवा गुड्डू खान,किशोर मद्धेशिया, सीताराम लोहिया, जबकि सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र के श्यामकाट घाट पर शिवम त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि, कन्हैया साहू अखिलेश तिवारी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे