महाराजगंज- कहां कितने मतदाता बढ़े देखें एक नजर में

महाराजगंज- कहां कितने मतदाता बढ़े देखें एक नजर में

महाराजगंज- कहां कितने मतदाता बढ़े देखें एक नजर में

संसोधित- अनंतिम प्रकाशन में 11 निकायों में बढ़ गए 33,603 मतदाता
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
महाराजगंज जिले में अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया।
जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगर निकाय) की ओर से सोमवार को अनंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 11 निकायों में वास्तविक रुप से कुल 33,603 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
नगर पालिका परिषद महराजगंज में वास्तविक रुप से कुल 4480, नौतनवां में 2015 व सिसवां में 2379 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। नगर पंचायत आनंदनगर में 5571, निचलौल में 2047, घुघली में 2174, सोनौली में 1193, पनियरा में 3669, परतावल में 5004, बृजमनगंज में 2628 व चौक में 2443 मतदाता वास्तविक रुप से बढ़े हैं। सभी निकायों में अब एक से सात नवंबर के बीच सुबह 10 बजे से पांच बजे के बीच अनंतिम प्रकाशन पर आपत्तियों को प्राप्त किया जाएगा।
अनंतिम प्रकाशन में जिले में कुल 50,779 मतदाता बढ़े हैं, जबकि 17,176 का नाम सूची से हटा दिया गया है। नगर पालिका परिषद महराजगंज में इस बार जहां 7097 नाम जोड़े गए हैं वहीं 2,617 मतदाताओं का नाम हटाया गया है।

नौतनवां में जहां 3,115 मतदाता बढ़े हैं, वहीं 1100 का नाम हटाया गया है, वहीं सिसवां पालिका मे 1,967 मतदाताओं का नाम बढ़ा है तथा 588 का नाम काटा गया है। नगर पंचायत आनंदनगर मे 7,272 मतदाता का नाम जुड़ा है जबकि 1,701 का नाम काटा गया है। निचलौल में 3,617 मतदाता बढ़े हैं व 1,570 का नाम हटा है। घुघली में 2,796 मतदाताओं का नाम बढ़ा एवं 622 का नाम घटा एवं सोनौली में 1,712 मतदाताओं का नाम बढ़ा व 519 का नाम हटाया गया है। पनियरा में 5,520 मतदाताओं का नाम बढ़ा तथा 1,851 का नाम घटा है। परतावल में 7,117 मतदाताओं का नाम बढ़ा व 2,113 का नाम घटा है। बृजमनगंज में 4,673 मतदाताओं का नाम बढ़ा व 2,045 मतदाताओं का नाम काटा तथा चौक मे 4,893 मतदाताओं का नाम बढ़ा एवं 2,450 का नाम घटा है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धनंजय कुमार दूबे ने बताया कि अनंतिम प्रकाशन से पूर्व 11 निकायों के मतदाताओं की कुल संख्या 246036 थी। 33603 नए मतदाताओं के जुड़ने के बाद अब मतदाताओं की संख्या 2,79,639 हो गई है। अब नगर पालिका महराजगंज में 49,689, नौतनवां में 27,659 व सिसवा में 59,253 तथा नगर पंचायत आनंदनगर मे 31,252, निचलौल में 16,380, घुघली में 10,326, सोनौली में 15,559, पनियरा मे 17,503, परतावल में 20,860, बृजमनगंज में 14,083 तथा चौक में 17,075 मतदाता चिह्नित किए गए हैं।
निकायों में बढ़े व काटे गए मतदाताओं के नामों की सूची को चस्पा कर दिया गया है। आमजन किसी भी प्रकार की आपत्ति को सात नवंबर तक वहीं दर्ज करा सकते हैं।
सत्येंद्र कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे