नौतनवा: पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने किया स्वागत

नौतनवा: पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने किया स्वागत

नौतनवा: पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने किया स्वागतनौतनवा: पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने किया स्वागत
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर आज नौतनवा नगर के विभिन्न वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महाराजगंज ओम प्रकाश वर्मा अपने सहयोगियों के साथ वार्डो मे भ्रमण कर मतदाताओं सीधी बातचीत किया और उन्हें सरकार द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराते हुए
मतदाता सूची में अधिक से अधिक संख्या में नाम डलवाने और भाजपा के समर्थन में मतदान के लिए अपील करते हुए जागरूक किया।
आज शनिवार की दोपहर को महाराजगंज जिले के पिछला मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा नौतनवा नगर पालिका के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजेश मणि त्रिपाठी के कैंप कार्यालय पहुंचे। श्री त्रिपाठी के कैंप कार्यालय पर बृजेश बृजेश त्रिपाठी सहित भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसी के साथ ही दुर्गा गुप्ता नगर निकाय के मंडल प्रभारी, पूर्व चेयरमैन सीताराम लोहिया को भी फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इसके उपरांत सभी भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता नगर के विभिन्न वार्डों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया।
इस मौके पर पिछड़ा मोर्चा से किशोर मद्धेशिया,गौरी जयसवाल, हरिशंकर जायसवाल, राहुल गौड़ , सुनील गौड़, सागर गुप्ता, सचिन मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे