श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर, पंज प्यारों की अगुवाई में निकली शोभायात्रा

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर, पंज प्यारों की अगुवाई में निकली शोभायात्रा

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर, पंज प्यारों की अगुवाई में निकली शोभायात्रा
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को लेकर आज नौतनवा कस्बे के गुरुद्वारा से सबद कीर्तन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाला गया । शब्द कीर्तन में बड़ी संख्या में महिला पुरुष,युवा शामिल है।
संगत कीर्तन करते हुए शोभायात्रा गुरूद्वारे से चलकर हनुमान चौक होते हुए नौतनवा के मुख्य मार्ग पर आ गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्र छाया में निकाले गए नगर कीर्तन में पंज प्यारे अगुवाई कर रहे हैं। यह नगर कीर्तन, गुरुद्वारा श्री सिंह सभा नौतनवा से हनुमान चौक से चलते हुए घंटाघर, अस्पताल चौराहा होते हुए गांधी चौक से गुरुद्वारा जाकर संपन्न होगा। नगर कीर्तन के मार्ग में विभिन्न संस्थाओं की तरफ से प्रसाद स्वरूप फल वितरण करने के क्रम मे कस्बे के पुराना नौतनवा चौराहे पर

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर, पंज प्यारों की अगुवाई में निकली शोभायात्राचेयरमैन नौतनवा गुड्डू खान ने भक्त जनो में फल वितरण किया। जबकि स्टेशन चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर, पंज प्यारों की अगुवाई में निकली शोभायात्रा नेता बृजेश मणि त्रिपाठी बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ नन्हे-मुन्ने बच्चों सहित शोभायात्रा में चल रहे महिला पुरुषों के बीच प्रसाद स्वरूप फल वितरण किया।

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर, पंज प्यारों की अगुवाई में निकली शोभायात्राइसी तरह अमरमणि कार्यालय पर प्रिंस सिंह राठौर, विकास दुबे ने भक्तजनों मे फल वितरण किया। भाजपा नेता जीतेंद्र जायसवाल ने पंज प्यारो पर पुष्प वर्षा किया। शोभा यात्रा के दौरान पूरा नगर सबद कीर्तन से गुंजायमान रहा। महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे