चंचाई माता मंदिर से निकली दर्जनों झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा

चंचाई माता मंदिर से निकली दर्जनों झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा

चंचाई माता मंदिर से निकली दर्जनों झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कुनसेरवा में स्थित माता चंचाई देवी की तीसरा स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से आज मनाया जा रहा है।
आज सोमवार को करीब 11 बजे
सोनौली परिक्षेत्र में विख्यात माता चंचाई देवी मंदिर के स्थापना दिवस की तीसरी वर्षगांठ अवसर पर मंदिर परिसर से आज भव्य शोभायात्रा विभिन्न झांकियों के साथ निकाला गया। शोभा यात्रा को लेकर सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह रहा। मंदिर से दर्जनों तरह की झांकियों के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए भारत नेपाल सीमा के सोनौली नोमेंस लैण्ड तक गयी। इस दौरान विभिन्न मंदिरों का भ्रमण भी किया।
चंचाई माता मंदिर से निकली दर्जनों झांकियों के साथ भव्य शोभायात्राशोभायात्रा में सोनौली नगर पंचायत के अध्यक्ष कामना त्रिपाठी उनके पुत्र शिवम त्रिपाठी बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ मौजूद रहे।
चंचाई माता मंदिर से निकली दर्जनों झांकियों के साथ भव्य शोभायात्राइसी क्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मुन्ना सिंह उनके समर्थक हबीब खान।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अखिलेश तिवारी बसपा के दीपक बाबा के समर्थक भी शरीक रहे। मंदिर परिसर से निकले भव्य शोभायात्रा के साथ पैदल बड़ी संख्या में चल रहे महिला, पुरुष भक्तजनों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुनसेरवा से लेकर सोनौली तक दर्जनों स्टॉल बनाए गए थे। बसपा नेता दीपक बाबा अपने आवास पर भक्तजनों में फल वितरण किया।

चंचाई माता मंदिर से निकली दर्जनों झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रासोनौली के टेड़वामोड़ पर शिवम त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि अपने सभासद विनय यादव, आमिर आलम के साथ मिष्ठान व फल वितरण कर भक्त जनों का स्वागत किया।

इसी क्रम में सोनौली कस्बे के बस स्टैंड चौराहे पर सपा समर्थक हबीब खान ने भी भक्तजनों के बीच प्रसाद स्वरूप फल वितरण किया।
चंचाई माता मंदिर से निकली दर्जनों झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रासोनौली कस्बे के रामजानकी चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अखिलेश तिवारी, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल प्रतिनिधि अध्यक्ष सोनौली बबलू सिंह एवं अपने समर्थकों के साथ स्टाल लगाकर शोभायात्रा में चल रहे लोगों में फल वितरण किया।
सोनौली नगर भ्रमण के बाद शोभा यात्रा पुनः मंदिर परिसर में पहुंच कर कार्यक्रम का समापन हुआ।
इसके उपरांत भंडारा का कार्यक्रम आयोजन किया गया है।
शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष विभिन्न झांकियों के साथ मौजूद रहे। 07 नवंबर को जागरण व भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । जागरण में विभिन्न तरह के भक्ति संगीत पर दर्शक पूरी रात झूमेंगे।
शोभायात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिलीप त्रिपाठी,संजय तिवारी, संतोष पांडे, बब्लू सिंह, ब्रह्मानंद पांडे, उमेश त्रिपाठी, रमेश चंद्र त्रिपाठी, कन्हैया साहू, रिंकू जायसवाल,दयाराम जायसवाल, पप्पू खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

शोभायात्रा में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे प्रभारी कोतवाल सोनौली महेंद्र यादव, चौकी प्रभारी सोनौली मनीषा सिंह , बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ शोभायात्रा में मौजूद रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे