नौतनवां मार्डन एकेडमी का वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव संपन्न

नौतनवां मार्डन एकेडमी का वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव संपन्न

नौतनवां मार्डन एकेडमी का वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव संपन्न
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवां नगर के मार्डन ऐकडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का बुधवार को समापन हुआ। इस महोत्सव में रेड हाउस ने शानदार ढंग से पहले स्थान पर अपनी जीत दर्ज करायी। दूसरे स्थान पर ग्रीन हाउस, तीसरे पर यलो तथा चौथे स्थान पर ब्लू हाउस रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव गांधी फार्मेसी कालेज के प्रिन्सिपल शोभाराम शाहु ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने का कार्य गुरुजन करते हैं तथा बच्चों को खेलते देख भावुक हो उठे और उन्होंने अपने बचपन के संस्मरण को ताजा किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि आज का समय चर्तुमुखी विकास का है। पढ़ाई और खेल दोनों में सक्रिय रहें। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग वास करता है।
कार्यक्रम की शुरुआत में विघालय के प्रिंसपल जीतेश सिन्हा एवं मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर तीसरे दिन के खेल का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों ने मशाल लेकर मैदान में दौड़ लगाई। कॉलेज के प्रधानाचार्य जीतेश सिन्हा ने सभी का स्वागत करते हुए विजेता खिलाड़ियों को शील्ड, मेडल देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेल से छात्र-छात्राओं का विकास होता है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों एवं बच्चों का आभार व्यक्त किया। निर्णायक की भूमिका में क्रीड़ा शिक्षक गजेन्द्र विक्रम शाही, उत्कर्ष त्रिपाठी रहे ।
विघालय के वरिष्ठ अध्यापक कपिलदेव चौरसिया और देश दीपक पान्डेय ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को बुके एवं माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस मौके पर देश दीपक पान्डेय, परमजीत सिंह बृजेश पान्डेय,माधेश्वर पान्डेय, वेद प्रकाश मिश्रा, कपिलदेव चौरसिया,ज्ञानेश पाठक, अमित कुमार,भालेन्दु शुक्ला, कमलेशमणि त्रिपाठी, रामेश्वर दयाल, रवि त्रिपाठी,रामप्रकाश, मीरा मध्देशीया, दीक्षा सिंह, अंकाक्षा त्रिपाठी, सना खान, अब्दुल सत्तार, आदि मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे