सोनौली: भाजपा जिलाध्यक्ष का कन्हैया साहू ने किया भव्य स्वागत

सोनौली: भाजपा जिलाध्यक्ष का कन्हैया साहू ने किया भव्य स्वागत

सोनौली: भाजपा जिलाध्यक्ष का कन्हैया साहू ने किया भव्य स्वागतसोनौली: भाजपा जिलाध्यक्ष का कन्हैया साहू ने किया भव्य स्वागत
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सोनौली के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आज गुरुवार की शाम पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष परदेसी रविदास का कन्हैया साहू भारतीय जनता पार्टी के नेता ने फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
स्वागत के उपरांत भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष महाराजगंज परदेसी रविदास ने सोनौली नगर पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की।
बैठक में कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर भाजपा सरकार की नीतियों और योगी मोदी द्वारा आमजन के लिए किए गए कार्य को बताने की अपील किया।
बैठक के बाद जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के नेता कन्हैया साहू के कैंप कार्यालय गए और वहां उन्होंने उनके साथ जलपान किया और उनके कुशल क्षेम जाने। इस मौके पर नगर के तमाम व्यापारी भी मौजूद रहे जिनसे जिला अध्यक्ष ने बातचीत की और चुनाव को लेकर चर्चा की। व्यापारियों ने कहा कि निकाय चुनाव नगर का खासकर व्यापारियों से जुड़ा होता है इसलिए पार्टी को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
इस मौके पर मुख्य रूप से जिला संयोजक गिरजेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष विष्णुदेव चौरसिया, सोनौली नगर पंचायत के प्रभारी मधु सिंह, सोनौली नगर पंचायत के संयोजक राजू भारत भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, समाजसेवी सोनू साहू, संजीव जायसवाल, विक्की गुप्ता, नरेंद्र तिवारी, सोहन चौहान, सतेंद्र सिंह, कृष्णा जायसवाल, मनोज मद्धेशिया, मनोज जायसवाल, एवं समस्त सम्मानित कार्यकर्ता गण एवं प्रतिष्ठित व्यापारी मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे