सोनौली बॉर्डर:1090 कि जागरूकता से सीमावर्ती महिलाओं को मिलेगा लाभ- चौकी प्रभारी

सोनौली बॉर्डर:1090 कि जागरूकता से सीमावर्ती महिलाओं को मिलेगा लाभ- चौकी प्रभारी

सोनौली बॉर्डर:1090 कि जागरूकता से सीमावर्ती महिलाओं को मिलेगा लाभ- चौकी प्रभारी
1090 डायल को लेकर महिलाओं को किया गया जागरूक।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे के प्राइवेट बस स्टैंड पर महिला पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं की एक गोष्ठी आयोजित कर महिलाओं की सुरक्षा तथा 1090 के संबंध में उन्हें जागरूक किया गया गया। मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को पुलिस सहायता के लिए दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी दी गई।
महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों जैसे-व छेड़छाड़, शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध इत्यादि की रोकथाम के संबंध में प्रेरित कर जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रभारी कोतवाल सोनौली महेंद्र यादव तथा चौकी प्रभारी सोनौली मनीषा सिंह के नेतृत्व में टेंपो स्टैंड पर चौपाल लगाकर महिलाओं तथा बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं को अपने अधिकारों हेतु लड़ने के लिए भी जागरूक किया गया तथा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा-112, विमेन पावर लाइन 1090 ,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री इत्यादि से अवगत कराया गया।
 इस संबंध में चौकी प्रभारी सोनौली मनीषा सिंह ने कहा कि महिलाओं मे 1090 जागरूकता से सीमावर्ती क्षेत्र की महिलाओं को काफी लाभ मिलेगा 1090 यह नंबर महिलाओं की सहायता के लिए है। डायल करने पर तत्काल पुलिस पहुंच कर उनकी सहायता करती है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे