सोनौली: भाजपा कार्यकर्ता मन बड़ा करके मांगे टिकट— पंकज चौधरी

सोनौली: भाजपा कार्यकर्ता मन बड़ा करके मांगे टिकट--- पंकज चौधरी

सोनौली: भाजपा कार्यकर्ता मन बड़ा करके मांगे टिकट— पंकज चौधरी

सोनौली: भाजपा कार्यकर्ता मन बड़ा करके मांगे टिकट--- पंकज चौधरी
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए संजीव जायसवाल

संजीव जायसवाल ने ढोल नगाड़े के साथ पंकज चौधरी और ऋषि त्रिपाठी का किया भव्य स्वागत। कन्हैया साहू ने निकाले नगर मे भाजपा जागरूकता रैली।

सोनौली: भाजपा कार्यकर्ता मन बड़ा करके मांगे टिकट--- पंकज चौधरी
कन्हैया साहू ने निकाली भाजपा जागरूकता रैली

आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में करीब 10 स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के उपलब्धियों को बताते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी एवं नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी भारत नेपाल सीमा पर स्थित आदर्श नगर पंचायत सोनौली कस्बे में पहुंचे।
आज शनिवार की शाम करीब 5 बजे श्रीराम जानकी मंदिर चौराहे पर पहुंचे विधायक और मंत्री का भाजपा नेता संजीव जायसवाल ने ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया।
इसके पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता कन्हैया साहू ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ मुख्य मार्ग पर नारेबाजी करते हुए सोनौली कस्बे मे भ्रमण कर राम जानकी मंदिर पहुंचे।
श्री राम जानकी मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष समीर त्रिपाठी का फूल माला पहनाकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

स्वागत के इस क्रम में भाजपा नेता एवं जायसवाल समाज के अध्यक्ष सोनौली संजीव जायसवाल ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। जबकि भाजपा नेता कन्हैया साहू ने श्री चौधरी को फूल माला पहनाकर अंग वस्त्र भेंट किया। बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता एव सोनौली के व्यापारियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि नगर निकाय का चुनाव नजदीक है भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता और संगठन की पार्टी है, टिकट मांगने का सबको अधिकार है। आप टिकट मांगे और अपनी अच्छाई बताइए लेकिन किसी की बुराई मत करिए। लड़ना एक व्यक्ति को है लेकिन सबका सहयोग चाहिए। इसलिए किसी को नाराज मत करिए। बड़ा दिल करके टिकट मागिए और जिसे भाजपा टिकट दे उसके पीछे खड़ा हो जाइए। हमने कभी किसी का शोषण नहीं किया। सबका सम्मान किया है।
विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि नौतनवा विधानसभा की जनता ने जिस तरह से मुझे प्यार आशीर्वाद देकर विधायक बनाया हम उसके आभारी हैं ठीक उसी तरह सोनौली में भी कमल खिलाना है और भाजपा की सरकार बनाना है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता मधुर सिंह, विशुनदेव चौरसिया, बबलू सिंह, संजीव जायसवाल, कन्हैया साहू, महेंद्र जायसवाल, व्यापारी नेता विजय रौनियार, जगदीश जायसवाल, राजू गुप्ता, प्रेम जायसवाल, प्रेम सिंह, धर्मेंद्र जायसवाल, रवि वर्मा, गणेश जायसवाल, सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे