नेपाल: नूतन वर्ष 2023 की स्वागत के लिए लुंबिनी में खाना महोत्सव, तैयारी पूरी

नेपाल: नूतन वर्ष 2023 की स्वागत के लिए लुंबिनी में खाना महोत्सव, तैयारी पूरी

नेपाल: नूतन वर्ष 2023 की स्वागत के लिए लुंबिनी में खाना महोत्सव, तैयारी पूरी
भारतीय पर्यटकों को लुंबिनी में मिलेगी विशेष सुविधा, रात भर झूमेंगे लोग।
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल मे भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी में नूतन वर्ष 2023 का स्वागत करने के लिए लुंबिनी होटल एसोसिएशन अभी से फूड फेस्टिवल, सड़क में खाना और सड़क में ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन की तैयारी में जुट गया है। इस महोत्सव में खासकर भारत से आने वाले पर्यटकों को विशेष सुविधा दी जायेगी ।
आज गुरुवार को लुंबिनी स्थित होटल बुद्ध ग्राम में आयोजित भारत और नेपाल के पत्रकारों के साथ कार्यक्रम को साझा करते हुए लुंबिनी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद ज्ञवली ने अपनी टीम के लोगों के साथ बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लुंबिनी सांस्कृतिक महोत्सव तथा नौवा फूड फेस्टिवल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। लुंबिनी में सड़क पर खाना और सड़क पर ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। पड़ोसी राष्ट्र भारत से लुंबिनी में भारतीय पर्यटको को लाने के लिए ककरहवा बॉर्डर, सोनौली बॉर्डर सहित कई अन्य बॉर्डर पर विशेष सुविधा की व्यवस्था की जा रही है। भारतीय पर्यटकों को नेपाल में आने में किसी तरह की असुविधा नहीं होगी इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। लुंबिनी में रात रुकने वाले भारतीय पर्यटकों को 30% की विशेष छूट दी जाएगी। भारतीय पर्यटक अपने परिवार के साथ पूरी तरह से इस कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
श्री ज्ञवाली ने यह भी बताया कि इस महोत्सव का खास आकर्षण सड़क में ही राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचलित भोजन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद उठा सकेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि इस महोत्सव में भारत से बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। यहां थर्टी फर्स्ट 2022 को अलविदा कहते हुए नूतन वर्ष 2023 का भव्य रुप से नाचते गाते हुए स्वागत किया जायेगा।
पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य रूप से लुंबिनी होटल एसोसिएशन के पुरुषोत्तम आर्याल, मिथुन मान श्रेष्ठ, लीलामणि शर्मा, किरण प्रसाद कंडेल, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
रूपंदेही नेपाल।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे