खिचड़ी सहभोज से आपसी संबंधों में आती है मजबूती –बृजेश मणि त्रिपाठी

खिचड़ी सहभोज से आपसी संबंधों में आती है मजबूती --बृजेश मणि त्रिपाठी

खिचड़ी सहभोज से आपसी संबंधों में आती है मजबूती –बृजेश मणि त्रिपाठी
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्बे के अटल चौक पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजेश मणि त्रिपाठी ने खिचड़ी भोज कार्यक्रम कर लोगों को सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
आज रविवार की सुबह करीब 11:00 बजे कस्बे के अटल चौक पर भव्य रूप से खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम चला। इस सहभोज कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नौतनवा नगर के गणमान्य नागरिक व्यापारी, युवा, शरीक होकर खिचड़ी ग्रहण किए।
खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नौतनवा विकासखंड के ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, संजय पाठक, आनंद मिश्रा, राहुल गौड़, सुनील गौड़, विजय उपाध्याय, अवधेश त्रिपाठी, दिनेश मणि त्रिपाठी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
इस मौके कार्यक्रम के संयोजक भाजपा नेता ब्रजेश त्रिपाठी ने कहा कि सनातन धर्म में मकर संक्राति का विशेष महत्व है। सहभोज से आपसी संबंधों में मजबूती आती है।
उन्होंने ने कहा कि शास्त्रों के अनुसार सूर्य का उत्तरायण होना काफी शुभ माना जाता है। सामूहिक भोज से सामाजिक समरसता आती है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास के मूलमंत्र पर काम कर रही है।
खिचड़ी सहभोज से आपसी संबंधों में आती है मजबूती --बृजेश मणि त्रिपाठीमहाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे