माता बनैलिया की निकली शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

माता बनैलिया की निकली शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

माता बनैलिया की निकली शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब,कस्बे में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
आई एन न्यूज नाैतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्बे की आराध्य देवी माता बनैलिया का 32 वा स्थापना दिवस के मौके पर दर्जनभर विभिन्न तरह मनमोहक झांकियों के साथ एक शोभा यात्रा निकाला गया है। शोभायात्रा में युवा बच्चे और महिलाओं का जनसैलाब उमड़ा पड़ा है। जहा
युवा भक्ति गीत पर थिरक रहे है तो वही महिलाएओ के भजन कीर्तन से पूरा नगर गुजांयमान हो रहा है। शोभायात्रा करीब दो किमी० लम्बी है। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी लगाई गई है। प्रमुख मार्ग पर पुलिस फोर्स ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह से अपने नियंत्रण में ले रखा है। नौतनवा कस्बे में बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शोभा यात्रा इस समय कस्बे के गांधी चौक पर पहुंचने वाला है। महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे