माता बनैलिया की भव्य शोभा यात्रा का हर वर्ग के लोगों ने किया स्वागत

माता बनैलिया की भव्य शोभा यात्रा का हर वर्ग के लोगों ने किया स्वागतमाता बनैलिया की भव्य शोभा यात्रा का नगर के हर वर्ग के लोगों ने किया स्वागत
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा नगर की अराध्य देवी भारत ही नहीं नेपाल में विख्यात माता बनैलिया का आज शुक्रवार को 32 वां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
इस मौके पर भजन कीर्तन के साथ शोभा यात्रा, भव्य झांकी भी निकाली गयी। माता की झांकी एवं शोभा यात्रा में शरीक श्रद्धालुओं के लिए पूरा नगर सज कर तैयार था और भक्तजन पलके बिछाए बैठे थे । शोभायात्रा मंदिर से चलकर जैसे ही गांधी चौक पहुंचा गांधी चौक पर समाजसेवी सुधाकर जायसवाल ने शोभा यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं में फल वितरण कर उनका स्वागत किया।
इसी क्रम में झांकी एवं शोभायात्रा का अस्पताल चौराहे पर भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया।

माता बनैलिया की भव्य शोभा यात्रा का हर वर्ग के लोगों ने किया स्वागतवरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल—
जबकि पुराने नौतनवा चौराहे पर समाजसेवी नंदलाल जायसवाल सभी श्रद्धालुओं का स्वागत कर उनमे प्रसाद वितरण किया

माता बनैलिया की भव्य शोभा यात्रा का हर वर्ग के लोगों ने किया स्वागतभाजपा नेता बृजेश मणि त्रिपाठी—
अटल चौक के पास भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजेश मणि त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं मैं विशाल स्वरुप फल वितरण कर सभी श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर अनिल पटवा, अमित यादव,संजय पाठक, अजय दुबे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

माता बनैलिया की भव्य शोभा यात्रा का हर वर्ग के लोगों ने किया स्वागतसमाज सेवी प्रिंस सिंह राठौर—–
स्टेशन चौराहे के पास पूर्व विधायक नौतनवा अमरमणि कार्यालय पर समाजसेवी प्रिंस सिंह राठौर ने प्रसाद स्वरूप हलवा और फल वितरण कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया किया।

माता बनैलिया की भव्य शोभा यात्रा का हर वर्ग के लोगों ने किया स्वागतभाजपा नेता जितेन्द्र जायसवाल—
वही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र जायसवाल सभी श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर लोगों का स्वागत किया।

माता बनैलिया की भव्य शोभा यात्रा का हर वर्ग के लोगों ने किया स्वागतगुड्डू खान निवर्तमान चेयरमैन—-
पुरानी नौतनवा तिराहे पर पहुची जहाँ नौतनवा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष गुड्डू खान ने जुलुश का अभिवादन किया और माँ के श्री चरणों मे शीश झुकाकर आशीष प्राप्त कर प्रसाद वितरण हेतू लगाए गए स्टाल पर भक्तो में प्रसाद वितरित किया।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे