नौतनवा : राजेंद्र नगर में प्रशासन ने चलाए बुलडोजर कई पक्के मकान, चारदीवारी धवस्त

नौतनवा : राजेंद्र नगर में प्रशासन ने चलाए बुलडोजर कई पक्के मकान, चारदीवारी धवस्त

नौतनवा : राजेंद्र नगर में प्रशासन ने चलाए बुलडोजर कई पक्के मकान, चारदीवारी धवस्त
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्बे के राजेंद्र नगर वार्ड नंबर 21 में आज प्रशासन ने बुलडोजर चलवा कर कई लोगों का मकान और चार दिवारी तोड़ दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन जबरिया सारे नियम कानून कायदे को ताक पर रखकर कार्रवाई की गई है।
आज मंगलवार की दोपहर को एका एक तहसीलदार नौतनवा, अधिशासी अधिकारी नौतनवा बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ कस्बे के वार्ड नंबर 21 राजेंद्र नगर में पहुंच गए और किसी का पक्का मकान तो किसी की चार दिवारी पर बुलडोजर चलवा दिया दिया। इस मौके पर लोगों का कहना है कि प्रशासन ने सारे नियम कानून कायदे को ताक पर रखकर गलत ढंग से जबरिया पहले सीमांकन कराया और अब बुलडोजर चलवा रहे हैं।
इस संबंध में तहसीलदार नौतनवा का कहना है कि कुलावे की जमीन पर कब्जा किया गया है जिसे मुक्त कराया जा रहा है।
इस मामले को लेकर राजेंद्र नगर निवासी निवर्तमान सभासद बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि मकान पर सिविल कोर्ट फरेंदा के स्थगन आदेश होने के बाद भी प्रशासन ने स्थगन आदेश को अनदेखा कर पक्का मकान को धवस्त दिया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे