नौतनवां में भाजपा नेता के घर पर चले बुलडोजर का मामला गरमाया

नौतनवां में भाजपा नेता के घर पर चले बुलडोजर का मामला गरमाया

नौतनवां में भाजपा नेता के घर पर चले बुलडोजर का मामला गरमाया, चर्चाओं का बाजार गर्म

कोर्ट के आदेश के बाद भी स्थानीय प्रशासन की तानाशाही के विरोध मे
न्याय के लिए कोर्ट की शरण लेंगे भाजपा नेता।
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा के वार्ड नं 21 राजेंद्र नगर मोहल्ले में आज मंगलवार को भाजपा नेता बृजेश मणि त्रिपाठी के घर चले बुलडोजर का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा नेता ने मंगलवार की शाम को इंडो नेपाल न्यूज से विशेष बातचीत के दौरान कहा कि स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जल्द की हम कोर्ट की शरण लेंगे। क्योंकि कोर्ट के आदेश के बाद भी हमारे घर पर बुलडोजर चलवाया गया है।
बता दे कि नौतनवा में भाजपा नेता के घर पर चले बुलडोजर का पूरे नगर में चर्चा जोरों पर है। नगर में यह चर्चा आम हो गई है कि आज जो यह एक राजनैतिक व्यक्ति के इशारे पर स्थानीय प्रशासन ने भाजपा नेता के घर बुलडोजर चलाया गया है यह विरोधी नेताओ के हताशा का परिचयक है।
वही भाजपा नेता के घर पर चले बुलडोजर की जानकारी जैसे ही स्थानीय नेताओं को हुई बड़ी संख्या में भाजपा नेता और स्थानीय सभासदों का एक दल भाजपा नेता के घर पहुचकर प्रशासन द्वारा की गयी इस कार्यवाही की कड़े शब्दों में निंदा की। स्थानीय नेताओं का कहना है कि यह एक विपक्षी नेताओं की सोची समझी साजिश है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा पूर्व में ही कोर्ट के आदेश पर 77 घरो को नोटिस दिया गया था, लेकिन अब तक उन घरों पर कोई कार्यवाही नही हो सकी, भाजपा से जुड़े नेता के घर पर चला यह बुलडोजर कही न कही गंदी मानशिकता का परिचायक है। यह मामला पूरे नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे