नौतनवा: पूर्व विधायक भैया अमन और भाभी का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

नौतनवा: पूर्व विधायक भैया अमन और भाभी का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

नौतनवा: पूर्व विधायक भैया अमन और भाभी का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिननौतनवा: पूर्व विधायक भैया अमन और भाभी का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्बे में स्थित नौतनवा विधानसभा के पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी के कार्यालय पर आज शाम को बड़े ही धूमधाम के साथ पूर्व विधायक अमरमणि त्रिपाठी तथा उनकी धर्मपत्नी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।
आज रविवार की शाम को नौतनवा कस्बे के युवा नेता प्रिंस सिंह राठौर ने एक कार्यक्रम आयोजित कर अमनमणि त्रिपाठी तथा उनकी धर्मपत्नी ओशिन त्रिपाठी का जन्मदिन केक काटकर बड़े धूमधाम के साथ मनाया।
इस मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक नौतनवा अमनमणि त्रिपाठी ने
अपना और अपनी पत्नी के नाम का अलग-अलग केक केक काटकर कार्यकर्ताओं के साथ बड़े उत्साह के साथ अपना जन्मदिन मनाया और कार्यकर्ताओं को केक खिलाया।
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने अमनमणि त्रिपाठी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु की ईश्वर से प्रार्थना की।
श्री त्रिपाठी के जन्मदिन के इस खुशी के मौके पर एक भव्य भोज कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में नगर के युवा सहित हर वर्ग के लोग मौजूद रहे।
बधाई देने वालों में मुख्य रूप से विकास दुबे,प्रिंस सिंह राठौर, सज्जाद कुरेशी, फैज खान, राजन पांडे, अमित मिश्रा, गिरीश यादव, पुजारी शुक्ला, शिवनाथ मद्धेशिया निचलौल, बबलू लारी, जयप्रकाश प्रधान, मुन्नू पांडे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश ।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे