बार्डर: चीनी नागरिकों की गतिविधियां हुई तेज, खुफिया तंत्रों के कान खड़े

बार्डर: चीनी नागरिकों की गतिविधियां हुई तेज, खुफिया तंत्रों के कान खड़े

बार्डर से सटे जिलो मे चीनी नागरिकों की गतिविधियां हुई तेज, खुफिया तंत्रों के कान खड़े
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारतीय सीमा से सटे पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के भैरहवा कस्बे में तीसरे मूल्क के नागरिकों के कैम्प किए जाने और लुंबिनी में प्रतिमा बनाने के नाम पर पहुंचने वाले चीनी नागरिकों की संख्या से खुफिया तंत्रों के कान खड़े हो गए हैं।
सूत्रों से मिले खबरों के मुताबिक पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में 3 दिन पहले ही काठमांडू से चीनी नागरिकों का एक दल भैरहुवा होते हुए भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी पहुंचा है। लुंबिनी में इनका एक संगठन द्वारा स्वागत भी किया गया।
सूत्रों की माने तो यह सभी चीनी नागरिक प्रतिमा बनाने के लिए नेपाल आए हैं। लुंबिनी में ठहरे हुए हैं। इनका आना-जाना भैरहवां के आसपास भी बताया गया है। लुंबिनी में चायनीज नागरिकों की बढ़ती गतिविधिया नेपाली समाज सेवी संगठनों में चर्चा का विषय बना हुआ है। विदेशी मूल के नागरिकों की उपस्थिति से सुरक्षा एजेंसियों सहित खुफिया तंत्रों के कान खड़े हो गए हैं।
फिलहाल मामला जो भी हो किंतु चीनी नागरिकों कि बढ़ती गतिविधियां चिंता का विषय है।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे