नौतनवा:सीमावर्ती जिले के उच्च अधिकारियों की समन्वय बैठक संपन्न

नौतनवा:सीमावर्ती जिले के उच्च अधिकारियों की समन्वय बैठक संपन्न

नौतनवा:सीमावर्ती जिले के उच्च अधिकारियों की समन्वय बैठक संपन्न
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
भारत और नेपाल दोनों देशों के सीमावर्ती जिले के उच्चाधिकारियों की एक समन्वय बैठक नौतनवा कस्बे के दोमुहान घाट स्थिति एसएसबी हेड क्वार्टर पर संपन्न हुआ।
आज मंगलवार की दोपहर को शुरू हुए इस बैठक में भारत से महाराजगंज जिले के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार झा, पुलिस अधीक्षक महाराजगंज डॉक्टर कौस्तुभ, पड़ोसी राष्ट्र नेपाल रूपंदेही जिले के सीडियो (जिला अधिकारी) भरत मणि पौडेल, एसपी रूपंदेही भारत बहादुर, नेपाल सशस्त्र एसपी दीपक कुमार सहित भारतीय सीमा क्षेत्र के समस्त पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में दोनो देशों के अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न मुद्दे पर चर्चा किया। माना जा रहा है कि यह बैठक 7 अप्रैल को सोनौली इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के शिलान्यास के लिए गृह मंत्री आगमन के मद्देनजर की गई है।
बताया गया है कि अधिकारियों ने इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट, तस्करी सहित कई और मुद्दे पर भी गंभीरता पूर्वक चर्चा किया है।
महाराजगंज–उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे