क्षेत्रीय अध्यक्ष पहुंचे महाराजगंज, भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

क्षेत्रीय अध्यक्ष पहुंचे महाराजगंज, भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

क्षेत्रीय अध्यक्ष पहुंचे महाराजगंज, भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

सोनौली नगर पंचायत के भाजपा नेता समाजसेवी अखिलेश त्रिपाठी क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए।

आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय के महाराजगंज जिले के प्रथम आगमन पर नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी,सदर विधायक जयमंगल कनौजिया, पनियारा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह तथा फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह तथा जिला अध्यक्ष महाराजगंज परदेसी रविदास ने बुके भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।
बता दें कि गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय तथा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय के महाराजगंज जिले में प्रथम आगमन पर भाजपा के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर बड़े ही गर्मजोशी के साथ महाराजगंज जिले के भारतीय जनता पार्टी पार्टी कार्यालय पर भव्य स्वागत किया।
स्वागत के क्रम में सोनौली नगर पंचायत के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश त्रिपाठी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय को बुके भेंट कर फूल माला पहनाकर उनका बड़े ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
महाराजगंज जिले के विधायक एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत से प्रसन्नचित क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कार्यकर्ताओं से बारी बारी से मिले और उनसे वार्ता भी किया।
इस मौके पर महाराजगंज जिले के तमाम कार्यकर्ताओं सहित नौतनवा से भारतीय जनता पार्टी के नेता जितेंद्र जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे