भाजपा नेता के घर फिर पहुंचा बुलडोजर,बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता,समर्थक

भाजपा नेता के घर फिर पहुंचा बुलडोजर,बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता,समर्थक

भाजपा नेता के घर फिर पहुंचा बुलडोजर,बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता,समर्थक
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्बे के वार्ड नंबर 21 राजेंद्र नगर में स्थित भाजपा नेता बृजेश मणि त्रिपाठी के घर आज फिर बुलडोजर पहुंची है। जिसके मद्देनजर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और उनके समर्थक मौके पर पहुंच गए हैं।
खबरों के मुताबिक आज शुक्रवार करीब 11:30 अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नौतनवा बुलडोजर और नपा कर्मचारियों के साथ राजेंद्र नगर स्थित भाजपा नेता बृजेश मणि त्रिपाठी के घर पहुंच गए। बुलडोजर के पहुंचते ही एक बार फिर पूरे नगर में चर्चा का विषय बन गया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और बृजेश मणि के समर्थक मौके पर पहुंच गए। बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। इसके साथ ही राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक भी मौके पर पहुंचे। अधिशासी अधिकारी द्वारा बुलडोजर के साथ जहां एक तरफ कुलावे की जमीन पर सड़क बनाने की का प्रयास किया जा रहा था वही बिना सक्षम मजिस्ट्रेट के पहुंचे अधिशासी अधिकारी ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए मलवा हटवाने में जुट गए।
इस संबंध में एसडीएम नौतनवा दिनेश मिश्रा ने कहा कि बृजेश मणि के घर के पास मलवा सड़क पर पड़ा था जिसे हटाने के लिए अधिशासी अधिकारी गए हैं वहां किसी तरह का कोई अन्य कार्य नहीं होना है।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे