नौतनवा विधायक और लुंबिनी प्रदेश सांसद के बीच हुई औपचारिक भेंट- जाने क्या हुई वार्ता

नौतनवा विधायक और लुंबिनी प्रदेश सांसद के बीच हुई औपचारिक भेंट- जाने क्या हुई वार्ता

नौतनवा विधायक और लुंबिनी प्रदेश सांसद के बीच हुई औपचारिक भेंट- जाने क्या हुई वार्ता
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत- नेपाल सीमा पर स्थित नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 6 गांधीनगर में स्थित अजय गुप्ता के आवास पर पहुंचे नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने नेपाल के लुंबिनी प्रदेश के सांसद एवं निवर्तमान सामाजिक विकास मंत्री सीके गुप्ता को रामनामी पटका पहना कर उनका स्वागत किया। जबकि नेपाली सांसद ने विधायक को पुष्प गुच्छ और फूल माला पहना कर आभार प्रकट किया।
नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी नेपाल के सांसद सीके,(चंद्रकेश) गुप्ता से उनका कुशलक्षेम पूछा और राजनीतिक बिंदुओं सहित भारत नेपाल के संबंधों पर चर्चा की।
इस मौके पर मुख्य रूप से नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, भाजपा नेता अखिलेश त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, अरविंद त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश मिश्रा, महेंद्र जायसवाल, प्रदीप पांडे,अमित त्रिपाठी,अजय गुप्ता, हरि नारायण लोधी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे