कुछ लोग ही करते हैं भारत का विरोध–सीके गुप्ता निवर्तमान मंत्री

कुछ लोग ही करते हैं भारत का विरोध--सीके गुप्ता निवर्तमान मंत्री

नेपाल में  कुछ लोग ही करते हैं भारत का विरोध—सीके गुप्ता निवर्तमान मंत्री
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
नेपाल- भारत का सदियों पुराना रिश्ता है। कुछ लोग इस रिश्ते में खटास डालने का निरंतर प्रयास करते हैं। लेकिन ऐसे लोग कभी अपने मंसूबे में सफल नहीं होंगे। नेपाल में इस समय राजनीतिक अस्थिरता है नागरिकता विधेयक को लेकर पूरे देश की जनता समर्थन में खड़ी है । ऐसे में नागरिकता विधेयक राष्ट्रपति के पास पहुंचने की बाद पास नहीं हो पाता है। पूर्व राष्ट्रपति जो पूरे देश के होते हैं लेकिन राष्ट्रपति एक पार्टी विशेष बन कर रह गई थी। नेपाल में कुछ लोग ही भारत का विरोध कर राजनीति करते हैं।जब कि भारत नेपाल का आत्मा से संबंध है।
उक्त बातें शुक्रवार को इंडो नेपाल बॉर्डर के नेपाली सीमा बेलहिया कस्बे के एक होटल में इंडो नेपाल न्यूज़ से विशेष बातचीत में नेपाल लुंबिनी प्रदेश के विधायक एवं निवर्तमान पूर्व समाजिक विकास मंत्री चंद्रकेश गुप्ता उर्फ सीके ने कहीं।
श्री गुप्ता ने कहां की भारत का विरोध कुछ लोग करते हैं वह भी राजनीति में अच्छा नेतृत्व ना मिलने के कारण होता है। सरकार स्थिर होगा तो देश का विकास होगा। वर्तमान में मधेश से लेकर पहाड़ तक नागरिकता विधेयक सबसे बड़ी समस्या है। स्थिर सरकार बनने के बाद इस जस्टिन समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और नेपाल के संबंधों को बेहतर बनाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्र से जुड़े सभी विधायक व स्थानीय स्तर पर नेताओं के साथ जुट कर भारत-नेपाल संबंधों को मधुर बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। भारत नेपाल का संबंध रोटी बेटी से है। इस संबंध को नेपाल में बैठे चंदलोग खटास डालने का प्रयास करते रहते हैं। लेकिन कभी वह अपने मंसूबे में सफल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि संबंधों को और मजबूती प्रदान करने के लिए भारत से नेपाल आवागमन और सहज बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे कि पर्यटकों का आवागमन बढे। श्री गुप्ता ने कहा कि शीघ्र ही लुंबिनी प्रदेश के विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर आवागमन को और शहज बनाने के संबंध में बातचीत किया जायेगा।
रूपंदेही /नेपाल।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे