सोनौली मे चुनावी जनसभा: अतीक के पद चिन्हों पर चलने वाले जमींदोज होंगे –भाजपा

सोनौली मे चुनावी जनसभा: अतीक के पद चिन्हों पर चलने वाले जमींदोज होंगे --भाजपा

सोनौली मे चुनावी जनसभा: अतीक के पद चिन्हों पर चलने वाले जमींदोज होंगे –भाजपा
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सोनौली में नगर निकाय चुनाव ने अब जोर पकड़ लिया है। विधायक, मंत्री, पूर्व मंत्री अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए जोर आजमाइश शुरू कर दिए हैं।
इसी क्रम में आज मंगलवार को सोनौली कस्बे के साप्ताहिक मगरहिया बाजार में भाजपा नेता आज खूब गरजे। और विपक्षी दलों के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए।
भारतीय जनता पार्टी के सोनौली स्थित जनसंपर्क कार्यालय से भाजपा के समर्थक अखिलेश त्रिपाठी चेयरमैन प्रत्याशी, भाजपा नेता समीर त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया, हियुवा के पूर्व जिला अध्यक्ष नरसिंह पांडे के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए मगरहिया बाजार पहुंचे।
चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नरसिंह पांडे ने कहा कि अतीक के रास्ते पर चलने वाले लोगों को जमींदोज कर दिया जाएगा। कमल को फूल को वोट दें। वही समीर त्रिपाठी ने कहा कि विरोधी चेयरमैन होने के कारण सोनौली नगर पंचायत में विकास नहीं हो सका। ब्लाक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वैश्य समाज की हितेषी पार्टी है। भाजपा को वोट देकर योगी मोदी के हाथों को मजबूत करें और तभी विकास की गंगा बहेगी।
चेयरमैन प्रत्याशी अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि काफी समय नगर पंचायत के लोगों के सुख-दुख में खड़ा हूं मेरे पास जो कोई भी आया निराश नहीं गया। भाजपा को वोट देकर भाजपा के नगर की सरकार बनाएं।
इस मौके पर भाजपा के प्रमुख नेताओं में मधु सिंह, रामानंद रौनियार, रवि वर्मा सभासद प्रत्याशी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे