विरोधियों के इशारे पर कामना त्रिपाठी को जनसभा करने से पुलिस ने रोका—अमनमणि त्रिपाठी

विरोधियों के इशारे पर कामना त्रिपाठी को जनसभा करने से पुलिस ने रोका---अमनमणि त्रिपाठी

विरोधियों के इशारे पर कामना त्रिपाठी को जनसभा करने से पुलिस ने रोका---अमनमणि त्रिपाठी

विरोधियों के इशारे पर कामना त्रिपाठी को जनसभा करने से पुलिस ने रोका—अमनमणि त्रिपाठी
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
विरोधियों के इशारे पर पुलिस ने आज बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी कामना त्रिपाठी को सभा करने से रोका है।
उक्त बातें आज शुक्रवार की शाम को सोनौली के मुख्य मार्ग पर कामना त्रिपाठी पुत्र शिवम त्रिपाठी जो बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हैं के साथ सोनौली नगर में चुनावी जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक नौतनवा अमरमणि त्रिपाठी ने कहीं।
श्री त्रिपाठी ने पत्रकारों ने कहा कि श्रीराम जानकी मंदिर परिसर चौराहे पर चुनावी सभा करने के लिए एसडीएम नौतनवा परमिशन भी दिया है। उसके बावजूद पुलिस ने बौखलाए विरोधियों के इशारे पर सभा करने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि हम इस तरह के हरकतों से घबराने वाले नहीं हैं। सोनौली नगर पंचायत की जनता का मेरे साथ आशीर्वाद और प्यार है।
बता दें कि जिस समय कामना त्रिपाठी का चुनावी जनसभा राम जानकी मंदिर परिसर में होना था ठीक उसी समय भारतीय जनता पार्टी का विजय रथ भी उक्त मंदिर के सामने से गुजर रहा था। अमनमणि समर्थक बड़ी संख्या में मंदिर परिसर में पहुंच गए और सभा की तैयारी करने लगे। किंतु पुलिस ने उन्हें सभा करने से रोक दिया। सभा करने से रोके जाने पर पूर्व विधायक अमरमणि त्रिपाठी पहुंचे और सभा रोकने को लेकर पुलिस और अमनमणि में गरमा गरम बहस भी हुआ। इस दौरान मणि समर्थकों ने
जबरदस्त नारेबाजी की और पूरे नगर पंचायत मे अमनमणि त्रिपाठी, शिवम त्रिपाठी और चेयरमैन पद के प्रत्याशी कामना त्रिपाठी जनसंपर्क कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की बसपा और भाजपा समर्थक आमने-सामने आते इसके पहले ही पुलिस ने बसपा समर्थकों को रोक दिया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में बसपा और मणि समर्थक मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे