पहले युवाओं को मिलते थे तमंचे, अब दिया जा रहा टैबलेट: सीएम योगी

पहले युवाओं को मिलते थे तमंचे, अब दिया जा रहा टैबलेट: सीएम योगी

पहले युवाओं को मिलते थे तमंचे, अब दिया जा रहा टैबलेट: सीएम योगी
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
निकाय चुनाव के मद्देनजर आज महराजगंज में आयोजित जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार को संबोधित करते हुए कहा कि पहले युवाओं को मिलते थे तमंचे, अब दिया जा रहा टैबलेट। सपा, बसपा व कांग्रेस पर हमलावर होते हुए मोदी सरकार पूर्ववर्ती सरकारों की नीतियों पर प्रहार करते हुए कहा कि विपक्षी दलों के शासन काल में युवाओं को तमंचे दिए जाते थे, हम उन्हें टैबलेट उपलब्ध करा रहे हैं। जिससे युवा तकनीकी रूप से दक्ष हो अपना भविष्य संवार रहे हैं। पहले जाति-धर्म देकर विकास किया जाता था। अब बिना भेदभाव सभी को समान रूप से योजनाओं का लाभ मिल रहा है। विपक्षी दलों ने तुष्टीकरण किया, हम सशक्तीकरण कर रहे हैं।
बता दे कि आज नवीन मंडी धनेवा- धनेई में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले शहर में जगह- जगह कूड़े के ढेर लगे रहते थे। हमने स्वच्छ, सुरंदर व सुरक्षित शहर का निर्माण कराया है। भाजपा शासन काल में व्यापारी सीना तान के चल रहा है, और अपराधी गले में तख्ती टांग सिर झुका कर चलने के लिए विवश है। सपा, बसपा के शासन काल में व्यापारियों से रंगदारी वसूली जाती थी। हम उन्हें पीएम स्वानिधि योजना से लाभान्वित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इंसेफ्लाइटिस से हजारों की संख्या में मासूम बच्चों की मृत्यु हुई, लेकिन किसी सरकार ने ध्यान नहीं दिया। अब कोई बच्चा मस्तिष्क ज्वर से नहीं मरता है। कोविड संक्रमण के दौरान भी सरकार संबल बन के लोगों के साथ खड़ी रही। किसानों की आमदनी बढ़ाई गई। गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। युवाओं को सम्मान, महिला और व्यापारियों को सुरक्षा मिल रही है। जगह-जगह हाईवे व मेडिकल कालेज का निर्माण चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली से आने वाला रुपया जमीन पर दिखे , इसके लिए डबल इंजन के साथ नगर निकाय का ट्रिपल इंजन भी आवश्यक है। महराजगंज में पात्रों को आवास, शौचालय देने के साथ ही हर घर जल योजना से जोड़ा जा रहा है। छह वर्ष से गरीबों को राशन का लाभ मिल रहा है। इसमें किसी की जाति या महजब नहीं देखा गया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी,ज्ञानेंद्र सिंह, जयमंगल कन्नौजिया, प्रेम सागर पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी सर सभी चेयरमैन पद के प्रत्याशी मंच पर आसीन रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे